छत्तीसगढ़

चोर का फोटो रायपुर पुलिस ने किया वायरल, घूम-घूमकर कर रहा उठाईगीरी

Nil dhankar
5 April 2026 3:24 PM IST
चोर का फोटो रायपुर पुलिस ने किया वायरल, घूम-घूमकर कर रहा उठाईगीरी
x
पढ़े पूरी खबर

रायपुर। पुलिस ने एक ऐसे शातिर उठाईगीर चोर की तस्वीर वायरल किया है जो नोटों से भरे बैग छीनकर भागता रहा है। यह स्वयं एक्टिवा पर सवार होकर वारदात करता। पुलिस ने यह तस्वीर पेट्रोल पंप संचालकों को भेजा है।

इस शातिर के टारगेट पंप कर्मी होते हैं जो दिन भर की पंप की आय या तो बैंक में जमा करने जाते होते हैं या फिर मालिक के घर पहुंचाने। यह अब तक ऐसी 10 चोरी उठाईगिरी कर चुका है। जिसमें पंप संचालकों को लाखों रूपए की बड़ी रकम का नुक़सान उठाना पड़ा है। इसने तीन पेट्रोल पंप को निशाना बनाया था।

ये वारदातें इसने रायपुर और पड़ोस के जिलों में किया था। पुलिस ने पंप मालिकों को फोटो भेजकर सतर्क किया है। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।

Next Story