छत्तीसगढ़

रायपुर में पुलिस की सख्ती, 72 चाकूबाजों-हिस्ट्रीशीटरों की ली परेड

Shantanu Roy
29 Jan 2026 8:05 PM IST
रायपुर में पुलिस की सख्ती, 72 चाकूबाजों-हिस्ट्रीशीटरों की ली परेड
x
छग
Raipur. रायपुर। शहर में अपराधों की रोकथाम, असामाजिक तत्वों पर लगाम कसने और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से रायपुर पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देश पर नॉर्थ जोन अंतर्गत आने वाले विभिन्न थाना क्षेत्रों में निवासरत 72 चाकूबाजों, हिस्ट्रीशीटरों एवं आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को थाने में हाजिर कराया गया। इसके बाद सभी की परेड लेकर उन्हें कड़ी समझाइश दी गई। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त
उरला पूर्णिमा
लामा के नेतृत्व में की गई। अभियान के तहत थाना उरला, खमतराई, गुढ़ियारी, पण्डरी एवं खम्हारडीह क्षेत्रों में निवासरत चाकूबाजों, हिस्ट्रीशीटरों और अन्य आपराधिक तत्वों को दिनांक 29 जनवरी 2026 को संबंधित थानों में बुलाया गया। पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों की मौजूदगी में सभी की पहचान, गतिविधियों और वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। पुलिस द्वारा आयोजित इस परेड का मुख्य उद्देश्य यह स्पष्ट संदेश देना था कि शहर में अपराध और अराजकता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


परेड के दौरान अधिकारियों ने सभी को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में वे किसी भी प्रकार के अपराध में संलिप्त पाए गए, तो उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्हें यह भी समझाइश दी गई कि वे स्वयं अपराध से दूर रहें और यदि उनके संपर्क या आसपास कोई व्यक्ति आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है, तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें। पुलिस ने सभी चाकूबाजों और हिस्ट्रीशीटरों को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक सप्ताह अपने संबंधित थानों में नियमित रूप से हाजिरी दें। इसके अलावा, अपने-अपने क्षेत्रों में शांति और सुरक्षा बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने, किसी भी छोटी या बड़ी घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने की
अपील
की गई। अधिकारियों ने यह भी कहा कि जब भी पुलिस द्वारा बुलाया जाए, वे बिना किसी बहाने के तुरंत उपस्थित हों। इस अभियान के दौरान सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो, वीडियो और रील्स पोस्ट करने वालों पर भी विशेष ध्यान दिया गया। पुलिस ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्व इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ‘गुंडा’, ‘डॉन’, ‘माफिया’ और ‘गैंगस्टर’ जैसे नामों से आईडी बनाकर हाथ में चाकू, तलवार, एयर गन, पिस्टलनुमा लाइटर गन जैसे हथियारों के साथ फोटो और वीडियो अपलोड कर समाज में डर का माहौल बनाने की कोशिश करते हैं। ऐसे सभी लोगों को भी थाने में हाजिर कर कड़ी समझाइश दी गई कि वे इस प्रकार की गतिविधियों की पुनरावृत्ति न करें।
Tagsरायपुर पुलिसचाकूबाजहिस्ट्रीशीटरथाना हाजिरीअपराध नियंत्रणनॉर्थ जोनसोशल मीडिया अपराधकानून व्यवस्थापुलिस परेडशांति व्यवस्थाRaipur Policeknife attackerhistory sheeterpolice station attendancecrime controlNorth Zonesocial media crimelaw and orderpolice paradepeace and orderछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story