छत्तीसगढ़
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट, सिंधी काउंसिल और MMI के संयुक्त तत्वाधान में निःशुल्क स्वास्थ जांच शिविर 20 मई से
Nil dhankar
15 May 2026 5:51 PM IST

x
रायपुर। निशुल्क स्वास्थ जांच शिविर 20 मई से 30 मई एम एम आई हॉस्पिटल रायपुर में आयोजित किया जा रहा है जिसका आज रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला के द्वारा पोस्टर विमोचन किया गया सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया 600 पुलिस कर्मी इस शिविर का लाभ लेंगे और बारह प्रकार की टेस्ट निशुल्क की जाएगी।
इस अवसर पर एम एम आई हॉस्पिटल के सतनाम सिंह हरप्रीत सिंह उपस्थित थे साथ में पुलिस विभाग से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त तारकेश्वर पटेल एवम अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अर्चना झा जी साथ में सिंधी काउंसिल टीम से विक्की लोहाना सुनील कुकरेजा जीतू लोहाना निलेश तारवानी रितेश वाधवा उपस्थित थे।
Next Story





