
रायपुर। रायपुर के पहले पुलिस कमिश्नर डा संजीव शुक्ला ने आज अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। सभी एसीपी, डीसीपी भी इस मौके पर मौजूद रहे । पुलिस कमिश्नर दफ्तर पुराना जिला पंचायत कार्यालय होगा। पदभार लेने के बाद डा शुक्ला ने मातहत सभी अधिकारियों के साथ औपचारिक बैठक कर पुलिसिंग को लेकर रणनीति पर चर्चा की।
हमारा गौरव, हमारा कमिश्नर, रायपुर के पहले कमिश्नर बने संजीव शुक्ला
IPS संजीव शुक्ला भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 2004 बैच के अधिकारी हैं। उनका पूरा परिवार रायपुर में रहा है ये वो IPS अधिकारी है जो जिनका पारिवारिक शहर ही रायपुर है और ये रायपुर शहर के मूल निवासी रहे है। यही उन्होंने रायपुर शहर में ही शिक्षा ग्रहण की और अपना प्रारंभिक जीवन रायपुर में बिताया। इस कारण से उन्हें रायपुर शहर और उसकी जरूरतों की अच्छी समझ है। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर जिले में पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू करने के बाद उन्हें पहला पुलिस कमिश्नर, रायपुर नगरीय नियुक्त किया। रायपुर के लोग अपने ही शहर के नागरिक और अनुभवी अधिकारी को शहर का पहला कमिश्नर बनते देखकर गौरव और आत्मसंतोष महसूस कर रहे हैं। संजीव शुक्ला पहले बिलासपुर रेंज के आईजी (Inspector General of Police) के रूप में तैनात थे और कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा प्रशासनिक सुधारों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
जानिये कौन है IPS संजीव शुक्ला
डॉ. संजीव शुक्ला भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 2004 बैच के एक वरिष्ठ अधिकारी हैं, जो वर्तमान में छत्तीसगढ़ पुलिस में बिलासपुर रेंज के आईजी (Inspector General of Police) के रूप में तैनात हैं। उन्हें वरिष्ठ पुलिस सेवा (Senior Police Service) में शामिल करते हुए कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति मिली है, जिनमें रेंज निरीक्षण, कानून-व्यवस्था प्रबंधन और प्रशासनिक सुधार के लिए नेतृत्व की भूमिका रही है।
डॉ. शुक्ला का कैडर छत्तीसगढ़ पुलिस का है और वे वर्ष 2004 बैच के अधिकारी हैं। उन्हें आईपीएस के रूप में सेंटर और राज्य दोनों स्तर पर ‘IG/Equivalent’ पोस्ट के लिए इंपैनल (Empanelment) किया गया है, जिससे यह दर्शाता है कि वे केंद्र सरकार के अनुकूल उच्चस्तरीय पदों के लिए भी मान्यता प्राप्त वरिष्ठ अधिकारी हैं।





