छत्तीसगढ़

विदेश भाग रहे ठगबाज को रायपुर पुलिस ने दबोचा

Nil dhankar
16 Feb 2026 12:37 PM IST
विदेश भाग रहे ठगबाज को रायपुर पुलिस ने दबोचा
x

रायपुर। तंजानिया में सोने की खदान दिलवाने के नाम पर ठगी करने वाला ठग गिरफ्तार हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार यश राजेश शाह की गिरफ्तारी मुंबई एयरपोर्ट से हुई है। वियतनाम फरार होते हुए दबोचा गया है।

बता दें कि जमानत खारिज होने के बाद विदेश भागते हुए रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कारोबारी समर्थ बरडिया से 2 करोड़ से ज्यादा की ठगी को अंजाम दिया था। तंजानिया बुलाकर अब्दु‌ल्लाह किलियावापे न्युजे को पार्टनर बताकर झांसे में लिया था।

आरोपी अब्दु‌ल्लाह किलियावापे न्युजे फरार है। रायपुर जिले के सिविल लाइन थाना में धोखाधड़ी और 120B की धाराओं में FIR दर्ज है। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक ख़बरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।

Next Story
null