छत्तीसगढ़

अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान में रायपुर पुलिस की कार्रवाई

SHIDDHANT
29 Aug 2026 9:40 PM IST
अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान में रायपुर पुलिस की कार्रवाई
x
छग
Raipur रायपुर। शहर में अवैध एवं धारदार हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सरस्वती नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को धारदार खुखरी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्टील की खुखरी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी किसी वारदात को अंजाम देता, उससे पहले ही उसे पकड़ लिया गया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना सरस्वती नगर क्षेत्र के कुकुरबेड़ा स्थित देवार बस्ती, भवानी चौक के पास एक युवक धारदार हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी की पहचान साहिल साहू पिता पुरुषोत्तम साहू, उम्र 20 वर्ष, निवासी देवार बस्ती, भवानी चौक, कुकुरबेड़ा, रायपुर के रूप में हुई। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 01 नग स्टील की धारदार खुखरी बरामद हुई। पुलिस ने हथियार जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 183/2026 दर्ज किया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
यह कार्रवाई वेस्ट जोन में अवैध हथियारों और धारदार हथियार रखने वाले व्यक्तियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमने वालों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। कार्रवाई डीसीपी वेस्ट जोन श्रीमती रॉबिन्सन गुड़िया (IPS) के निर्देशन और एडीसीपी राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस का कहना है कि अपराध रोकने के लिए सक्रिय पुलिसिंग और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी आगे भी जारी रहेगी।
Next Story