छत्तीसगढ़

असामाजिक तत्वों पर तिल्दा नेवरा पुलिस का शिकंजा, 8 अपराधी गिरफ्तार

SHIDDHANT
29 Aug 2026 9:26 PM IST
असामाजिक तत्वों पर तिल्दा नेवरा पुलिस का शिकंजा,  8 अपराधी गिरफ्तार
x
छग
Raipur रायपुर। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कुल 8 आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में अड्डेबाजी, चाकूबाजी, मारपीट और सार्वजनिक स्थानों पर भय का माहौल बनाने वाले लोगों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने पेट्रोलिंग और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के दौरान कार्रवाई की।
सार्वजनिक स्थान पर चाकू लेकर घूमने वाले दो आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। ग्राम खुडमुड़ी और ग्राम रजिया में चाकू दिखाकर राहगीरों को डराने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा। तलाशी में उनके कब्जे से धारदार चाकू बरामद हुए। पुलिस ने दानेश्वर टंडन उर्फ जुगरू और सूरज चतुर्वेदी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की।
वहीं ग्राम बिलाड़ी के जैतखाम पारा में 28 अगस्त की रात मारपीट और जान से मारने की
धमकी
के मामले में दिनेश कुमार पाठक उर्फ टिंगू मेहर और मनीष कुमार वर्मा को गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।
इसके अलावा शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका वाले चार असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। शंकर बघेल, अजीत कुमार बंछोर, कुलेश्वर यादव और दया राम ध्रुव को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमने, मारपीट, अड्डेबाजी या शांति भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने नागरिकों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना नजदीकी थाना या डायल 112 पर देने की अपील की है।
Next Story