छत्तीसगढ़

रायपुर : ट्रक में जा भिड़ी पिकअप, हेल्पर की मौत

Nilmani Pal
19 Jun 2025 9:07 AM IST
रायपुर : ट्रक में जा भिड़ी पिकअप, हेल्पर की मौत
x

रायपुरधरसीवां में एक और भीषण सड़क हादसा हुआ है। यह हादसा भी सांकरा में हुआ है। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है और एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस की टीम ने मृत युवक के शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, धरसीवां के सांकरा में फिर सड़क हादसा हुआ। खड़े ट्रक से पिकअप वाहन के टकराने से ये हादसा हुआ। इस हादसे में पिकअप का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई।

इस हादसे की सूचना मिलते ही सिलतरा चौकी पुलिस मोके पर पहुंची और घायल वाहन चालक को इलाज के लिए असपताल में भर्ती करवाया। इसके बाद पुलिस ने मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है।

Next Story
null