छत्तीसगढ़

मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल हुए रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल

Shantanu Roy
23 Jun 2025 2:42 PM IST
मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल हुए रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल
x
छग
Mumbai. मुंबई। रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आज मुंबई में आयोजित संसद और राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों की विधानमंडलीय निकायों की प्राक्कलन समितियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लिया। इस सम्मेलन की अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला ने की। यह सम्मेलन "प्रशासन में दक्षता और मितव्ययिता सुनिश्चित करने हेतु बजट प्राक्कलनों की प्रभावी निगरानी और समीक्षा में प्राक्कलन समिति की भूमिका" विषय पर केंद्रित था।


इसमें देशभर से आए समिति सदस्यों और राज्यों के प्रतिनिधियों के साथ सार्थक चर्चा और
विचार-विमर्श
हुआ। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सम्मेलन में भाग लेने को एक महत्वपूर्ण और उपयोगी अनुभव बताते हुए कहा कि यह आयोजन बजट प्रबंधन को मजबूत बनाने के साथ-साथ जनहित में पारदर्शी और उत्तरदायी शासन की दिशा में एक प्रभावी कदम है। उन्होंने आगे कहा कि इस तरह के संवाद से न केवल संसदीय प्रक्रियाओं की दक्षता बढ़ती है, बल्कि वित्तीय अनुशासन और निगरानी की क्षमता भी विकसित होती है, जो सुशासन के लिए आवश्यक है।
Tagsबृजमोहन अग्रवालरायपुर सांसदओम बिड़लालोकसभा अध्यक्षप्राक्कलन समिति सम्मेलनबजट निगरानीवित्तीय मितव्ययिताराष्ट्रीय सम्मेलन मुंबईपारदर्शी शासनसंसद बजट समीक्षासंसद और विधानसभा समितिमहाराष्ट्र विधानसभा कार्यक्रमBrijmohan AgrawalOm BirlaBudget Oversight Conferenceछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story