छत्तीसगढ़

CG: फिर पकड़ाए अवैध रेत परिवहन करते 13 हाईवा

Shantanu Roy
23 Jun 2025 2:36 PM IST
CG: फिर पकड़ाए अवैध रेत परिवहन करते 13 हाईवा
x
छग
Dhamtari. धमतरी। कलेक्टर अविनाश मिश्रा के निर्देश पर जिले में अवैध खनिज परिवहन, भंडारण और उत्खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में खनिज विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 हाइवा वाहनों को जब्त किया है, जो बिना वैध पिटपास के रेत का परिवहन कर रहे थे। जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि ये वाहन धमतरी जिले के बोरसी, राजपुर, दोनर, मंदरौद और ढीमरटिकुर जैसे विभिन्न भंडारण क्षेत्रों से पकड़े गए हैं। जब्त किए गए वाहनों में से

7 हाइवा – कम्पोजिट भवन के पास
1 हाइवा – भखारा थाना परिसर में
2 हाइवा – बिरेझर चौकी में
3 हाइवा – कुरुद मंडी में अभिरक्षा में रखे गए हैं।
इन सभी वाहनों के खिलाफ छत्तीसगढ़ गौण खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बिना वैध दस्तावेजों के खनिज परिवहन करना कानूनन अपराध है और इसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। शासन की मंशा के अनुरूप जिले में खनिज संपदाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। इस संयुक्त अभियान में शामिल विभागों के समन्वय से प्रशासन का यह संदेश साफ है कि खनिज माफिया और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बिना किसी रियायत के कार्रवाई की जाएगी।
Next Story