छत्तीसगढ़
रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने SMDC के लिए सांसद प्रतिनिधियों की नियुक्ति की
Shantanu Roy
15 July 2025 7:04 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रायपुर उत्तर, आरंग, अभनपुर, धरसीवां विधानसभा क्षेत्र के शासकीय हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी विद्यालयों में शाला विकास एवं प्रबंधन समिति (SMDC) के लिए सांसद प्रतिनिधियों की नियुक्ति की है। इस संबंध में उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी (DEO), रायपुर को पत्र लिखकर अधिकृत रूप से जानकारी दी है, ताकि समय रहते इन प्रतिनिधियों की नियुक्ति विद्यालयों की समितियों में की जा सके और वे स्कूलों के समग्र विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकें।
श्री अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में गुणवत्ता और आधारभूत संरचना के विकास के लिए शाला विकास समितियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। सांसद प्रतिनिधि स्थानीय जरूरतों को बेहतर तरीके से समझते हैं और संसदीय क्षेत्र में स्कूलों की आवश्यकताओं एवं समस्याओं को प्राथमिकता के साथ शासन एवं प्रशासन के पास प्रमुखता से रख सकते हैं,और पूरी करवा सकते है। श्री अग्रवाल ने आशा जताई कि सांसद प्रतिनिधि स्कूलों के प्रबंधन में सक्रिय सहयोग देकर बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएंगे।
Tagsबृजमोहन अग्रवालसांसद प्रतिनिधि नियुक्तिशाला विकास समितिस्कूल प्रबंधन समितिरायपुर लोकसभाशासकीय विद्यालयशिक्षा विकासBrijmohan AgrawalMP representative appointmentSchool Development CommitteeSchool Management CommitteeRaipur Lok SabhaGovernment SchoolsEducation Developmentछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





