छत्तीसगढ़
परदेशिया तोमर बंधुओं की कब्जे से लग्जरी जैगुआर कार बरामद, असली मालिक पहुंचा थाने
Shantanu Roy
15 July 2025 6:51 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। शहर में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रायपुर पुलिस ने एक लग्जरी जैगुआर कार जब्त की है। वाहन जब्ती के बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है—गाड़ी पर जिनका दावा था, वह उसके असल मालिक ही नहीं निकले। दरअसल, जैगुआर कार के असली मालिक मनोज कुमार वर्मा, निवासी भिलाई, मौके पर पहुंचकर पुलिस के समक्ष पूरी सच्चाई उजागर की। मनोज वर्मा ने बताया कि करीब पांच साल पहले उन्होंने तोमर बंधुओं से ₹3 लाख उधार लिया था, जिसके एवज में उन्होंने अपनी जैगुआर कार गिरवी रखी थी।
मनोज वर्मा के अनुसार, उन्होंने अब तक ₹8 लाख तक की रकम चुका दी है, बावजूद इसके तोमर बंधु उन्हें गाड़ी वापस नहीं कर रहे थे। लगातार टालमटोल और दबाव के बीच उन्होंने पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद जांच में सच्चाई सामने आई और वाहन की बरामदगी हुई। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। इस प्रकरण में तोमर बंधुओं पर जबरन कब्जा, धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र जैसी धाराओं में केस दर्ज किया जा सकता है। इस कार्रवाई से शहर में अवैध रूप से रखे गए गिरवी वाहनों और जबरदस्ती कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्ती का संदेश गया है।
रोहित तोमर की पत्नी भी पुलिस हिरासत में
शहर के चर्चित हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के खिलाफ कार्रवाई लगातार तेज हो रही है। इसी कड़ी में रायपुर पुलिस ने अब फरार आरोपी रोहित तोमर की पत्नी भावना उर्फ रुचि तोमर को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, भावना से पूछताछ की जा रही है और प्रारंभिक जांच में उसके अपराध में संलिप्त होने के प्रमाण भी सामने आए हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो तोमर बंधु फरार होने के बाद भी अपने परिजनों के लगातार संपर्क में हैं, जिसके चलते पुलिस ने उनके करीबियों पर निगरानी बढ़ा दी है।
इसी क्रम में रोहित की पत्नी भावना की भूमिका संदिग्ध पाई गई और उसे हिरासत में लेकर गहन पूछताछ शुरू की गई है। इससे पहले, वीरेंद्र तोमर की पत्नी सुब्रा तोमर पहले ही रायपुर केंद्रीय जेल में बंद है। माना जा रहा है कि पूरा परिवार संगठित आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है और संपत्ति विवाद, धमकी, अवैध कब्जा, और गिरवी रखी लग्जरी गाड़ियों के मामलों में इनकी भूमिका पर पुलिस लगातार जांच कर रही है।
Tagsजैगुआर कारतोमर बंधुहिस्ट्रीशीटरगिरवी वाहनवाहन जब्तीउधारी विवादलग्जरी गाड़ीJaguar carTomar brothershistory-sheeterpledged vehiclevehicle seizureloan disputeluxury carछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





