छत्तीसगढ़

रायपुर: मेडिकल ऑफिसर की कार को मारी ठोकर

Nilmani Pal
29 May 2022 10:10 AM IST
रायपुर: मेडिकल ऑफिसर की कार को मारी ठोकर
x

रायपुर। जिला अस्पताल पंडरी मे पदस्थ मेडिकल आफिसर डा. अश्वनी देवांगन बाल-बाल बच गए. पुलिस के मुताबिक अश्वनी देवांगन अपनी मारूती डिजायर कार से दोस्त को ग्रांड इम्पीरिया होटल वीआईपी रोड छोडकर वापस लौट रहा था.इस दौरान वे अपनी कार को फुण्डहर की ओर जाने के लिए रोड किनारे खडी किया था। उसी समय फुण्डहर की ओर से एक अज्ञात कार का चालक आया और कार के पीछे भाग को जोर से टक्कर मार दिया।

वही प्रार्थी के चिल्लाने पर आरोपी कार चालक ने पुन: तेजी से रिव्हर्स कर कार के पीछे टक्कर मारकर भाग निकला। दूर भागकर अश्वनी देवांगन ने अपनी जान बचाई। हादसे में प्रार्थी के कार काग्लास, पीछे बम्फर, डिक्की व दाहिने साईड का ब्रेक लाईट क्षतिग्रस्त हो गया है। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है.

Next Story