छत्तीसगढ़

रायपुर : आंधी-तूफान में फटने वाले सभी फ्लेक्स को तुरंत हटाने के निर्देश

Nil dhankar
26 March 2026 10:37 AM IST
रायपुर : आंधी-तूफान में फटने वाले सभी फ्लेक्स को तुरंत हटाने के निर्देश
x

रायपुर। नगर पालिक निगम के आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम रायपुर के मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष में नगर पालिक निगम अपर आयुक्त पंकज के. शर्मा ने रायपुर नगर निगम क्षेत्र की पंजीकृत विज्ञापन एजेंसियों के संचालकों की बैठक लेकर उन्हें आंधी -तूफान में फटने वाले सभी फ्लेक्स को तुरंत हटाने के निर्देश दिए हैँ. अपर आयुक्त ने सभी विज्ञापन एजेंसियों के संचालकों से बकाया राशि जल्दी जमा करवाने निर्देशित किया है.

अपर आयुक्त ने सभी विज्ञापन एजेंसियों को नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा नगर निगम अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार जारी किये जाने वाले सभी निर्देशों का पूर्ण पालन करने के निर्देश दिए हैँ. बैठक में सभी पंजीकृत विज्ञापन एजेंसी संचालकों सहित नगर पालिक निगम रायपुर के अधीक्षक ( विज्ञापन ) पद्माकर श्रीवास, सहायक अभियंता नीतीश झा उपअभियंता श्री अमित सरकार की उपस्थिति रही.

Next Story