छत्तीसगढ़

रायपुर: हॉस्पिटल के पास खड़ी कार से गांजा बरामद, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Nilmani Pal
14 Sep 2024 3:58 AM GMT
रायपुर: हॉस्पिटल के पास खड़ी कार से गांजा बरामद, तीन संदिग्ध अरेस्ट
x

रायपुर raipur news। अवैध कारोबार के खिलाफ रायपुर पुलिस को एक बार फिर से बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 50 किलो गांजा पकड़ा है, साथ ही 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। chhattisgarh news

जहां पुलिस ने देर रात ओडिशा पासिंग अर्टिगा कार को दबोचा है। पुलिस को आशंका है कि गांजा को ओडिशा से लाए थे और यहां खपाने की फिराक में थे। हैरानी की बात ये है कि पुलिस ने कार को देवेंद्र नगर थाना के पीछे ही पकड़ा है। raipur police

बताया जा रहा है कि कार जुबेस्ता अस्पताल के पास खड़ी थी। जिसका पासिंग नंबर ओडिशा का था। इस दौरान पुलिस को संदेह हुआ। जिसके बाद पुलिस ने कार की तलाशी ली। जिसमें 50 किलो गांजा मिला। पुलिस ने इसके साथ ही 3 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। फिलहाल इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि गांजा किसके पास ले जा रहे थे।


Next Story