छत्तीसगढ़

रायपुर : 90 लाख की ठगी, डबल मुनाफे के लालच में महिला बनी शिकार

Nil dhankar
19 July 2025 12:40 PM IST
रायपुर : 90 लाख की ठगी, डबल मुनाफे के लालच में महिला बनी शिकार
x
छग

रायपुर। राजधानी के नवा रायपुर क्षेत्र की एक बुजुर्ग महिला को ऑनलाइन ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का झांसा देकर 90 लाख रुपए से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने राखी थाना में शिकायत दर्ज करवाई है, जिसमें अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

पुलिस के अनुसार बुजुर्ग महिला की फेसबुक पर जारा अली खान नामक एक महिला से दोस्ती हुई थी। खुद को एक विदेशी निवेशक बताने वाली इस महिला ने शासन से समर्थन प्राप्त होने का झांसा देकर बुल मार्केट्स योर गेटवेज नामक ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी में निवेश कराने को कहा। अधिक लाभ और त्वरित मुनाफे का लालच देकर महिला को धीरे-धीरे अपने जाल में फंसाया गया।

आरोपियों ने पीड़िता से अलग-अलग बैंक खातों में कई बार में कुल 90 लाख रुपए से ज्यादा की राशि जमा करवाई। ठगी का अहसास होने पर महिला ने राखी थाना में इसकी शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रायपुर पुलिस की साइबर सेल भी इस मामले की छानबीन में जुट गई है।


Next Story
null