छत्तीसगढ़

रायपुर : फैक्ट्री के गार्ड की सड़क हादसे में मौत

Nilmani Pal
15 Nov 2025 10:01 AM IST
रायपुर : फैक्ट्री के गार्ड की सड़क हादसे में मौत
x

रायपुर/तिल्दा नेवरा। सुभाष वार्ड क्रमांक 14 निवासी शिवकुमार यादव ने तिल्दा नेवरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके पिता दुकलहा राम यादव की एक दुर्घटना में मौत हो गई।

शिवकुमार यादव के अनुसार, उनके पिता अमित चांवल उद्योग में गार्ड का काम करते थे और उन्हें आने-जाने के लिए मोटरसाइकिल दी गई थी। वे घर आ रहे थे जब सुभाष चौक नेवरा में पीछे से एक अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए उनके पिता की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

इस दुर्घटना में दुकलहा राम यादव को सिर और शरीर पर चोटें आईं और उनकी मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। उन्हें उपचार के लिए मिशन अस्पताल तिल्दा ले जाया गया, जहां से उन्हें एम्स अस्पताल रायपुर रेफर किया गया। रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शिवकुमार यादव ने अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। तिल्दा नेवरा में लगातार सड़क हादसे से सड़क चौड़ीकरण की मांग नगरवासी कर रहे हैं।


Next Story
null