छत्तीसगढ़

रायपुर : बुजुर्ग गांजा बेचते गिरफ्तार

Nilmani Pal
25 July 2025 5:36 PM IST
रायपुर : बुजुर्ग गांजा बेचते गिरफ्तार
x

रायपुर। बुजुर्ग गांजा बेचते गिरफ्तार हो गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना गोबरा नवापारा में आरोपी कृषि उपज मंडी के सामने नवागांव में एक सफेद रंग की थैला में मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक तलाश रहा है।

मुखबिर सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाह के मुखबिर के बताए गये स्थान कृषि उपज मंडी के सामने नवागांव पर जाकर रेड करवाई कर आरोपी को पड़कर आरोपी के कब्जे से 1.50 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा जुमला कीमती 10,000 को जप्त कर थाना गोबरा नवापारा में लाकर अपराध पंजीबद्ध कर अपराध क्रमांक 285/25 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में माननीय न्यायालय भेजा गया है। उक्त रेड कार्यवाही मे थाना गोबरा नवापारा से सउनि शाबिर अली, प्रआर 901 रंजित साहु, आर. 467 हुलास साहू, आर. कशान रजा एवं पेट्रोलिंग स्टाप का विशेष योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी का नाम

घसिया राम साहू पिता धीराजी उम्र 75 साल साकिन धुमा चौकी बिरेझर थाना कुरूद जिला धमतरी

Next Story
null