छत्तीसगढ़

रायपुर : 4 पानी टंकियों से पेयजल नहीं होगी सप्लाई

Nilmani Pal
11 Sept 2025 2:54 PM IST
रायपुर : 4 पानी टंकियों से पेयजल नहीं होगी सप्लाई
x

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के जल कार्य विभाग के कार्यपालन अभियंता ( फिल्टरप्लांट ) नर सिंह फरेन्द्र ने जानकारी दी है कि 150 एमएलडी फिल्टरप्लांट के रॉ वाटर 1400 एमएम व्यास की एच.एस. राईजिंग पाईप लाईन में भाठागांव चौक के पास लीकेज की मरम्मत हेतु 10 घंटे का शटडाउन दिनांक 12 सितम्बर 2025 शुक्रवार को रात्रि में लिया जाना है।

उक्त मरम्मत कार्य करने के कारण 150 एम.एल.डी. फिल्टरप्लांट से भरने वाली टंकियों भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डी.डी. नगर, ईदगाहभाठा, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मण्डी, मोवा, सडडू, दलदल सिवनी, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुरी, बोरियाखुर्द, जोरा, भनपुरी नया, रायपुरा, कुकुरबेड़ा एवं नया 80 एम.एल.डी. प्लांट से भरने वाली टंकियों बैरन बाजार नया, देवेन्द्र नगर नया, संजय नगर एवं मोतीबाग टंकी से दिनांक 12 सितम्बर 2025 को शाम जलप्रदाय होने के पश्चात् दिनांक 13 सितम्बर 2025 को सुबह जलप्रदाय नही होगा। दिनांक 13 सितम्बर 2025 को शाम से जलप्रदाय नियमित रूप से होगा।

Next Story
null