छत्तीसगढ़

दोपहर को उड़ने वाली रायपुर-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट बंद

Nilmani Pal
1 Jun 2026 3:54 PM IST
दोपहर को उड़ने वाली रायपुर-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट बंद
x

रायपुर। रायपुर से हवाई यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ आज से रायपुर-दिल्ली दोपहर की एयर इंडिया फ्लाइट को बंद कर दिया गया है। एयर इंडिया और इंडिगो ने अपनी कई उड़ानों में बड़ी कटौती करने का फैसला किया है। एयरलाइंस द्वारा अचानक की गई इस कटौती से इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को बड़ा झटका लगा है।

इस कटौती के बाद अब रायपुर-लखनऊ-भुवनेश्वर फ्लाइट हफ्ते में सिर्फ 4 दिन ही चलेगी, जबकि रायपुर-पुणे-चेन्नई फ्लाइट का संचालन अब सप्ताह में केवल 3 दिन किया जाएगा। कंपनियों की तरफ से उड़ानों में की गई इस कटौती की मुख्य वजह लगातार बढ़ती ईंधन की कीमत और ऑपरेशनल खर्च को बताया गया है।

फ्लाइट्स बंद होने से प्रभावित होने वाले यात्रियों को एयरलाइंस की तरफ से री-शेड्यूल करने या फिर पूरा रिफंड लेने का विकल्प दिया जाएगा। राहत की बात यह है कि रायपुर-दिल्ली रूट पर अभी भी 8 फ्लाइट्स का संचालन जारी रहेगा।

Next Story