छत्तीसगढ़

रायपुर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, MDMA ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

Nil dhankar
28 Dec 2025 12:21 PM IST
रायपुर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, MDMA ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार
x

जनता से रिश्ता पिछले कई सालों से राजधानी सहित देश में हो रही ड्रग्स सप्लाई के नेटवर्क के बारे में खुलासा किया है, इस नेटवर्क से जुड़ी खबरें भी प्रकाशित किया है, साथ ही अवैध पार्टियों के खिलाफ जन सरोकार के उद्देश्य से मुहीम छेड़ रखी है... उद्देश्य है समाज में फैली इस गंदगी को जड़ से खत्म करना।

रायपुर। क्राइम ब्रांच की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते MDMA ड्रग्स के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने शुरूआती बयान में बताया कि जिसकी गिरफ्तारी हुई है वे अंतर्राज्यीय तस्कर है, जोधपुर राजस्थान का निवासी बताया जा रहा है, पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम कैलाश विश्नोई बताया।

25 ग्राम MDMA ड्रग्स कब्जे से बरामद किया गया है, जब्त MDMA पाउडर की कीमत बाजार में करीब 25 लाख रूपये होना बताया जा रहा है, नए साल की पार्टियों में सप्लाई करने तस्कर पहुंचा था, एक अन्य तस्कर शिवदास गोदारा मौके से भागने में कामयाब रहा, पूछताछ में सप्लाई और रिसीव ट्रेल का भी खुलासा हुआ है, इस मामले में कई और गिरफ्तारियां संभव है, पुलिस शाम तक पूरे मामले का खुलासा करेगी। पंडरी थाना में NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।

Next Story
null