
रायपुर। रायपुर कोर्ट को बम निरोधक दस्ते ने कब्जे में लिया है, बम धमकी के बाद अलर्ट जारी कर दिया गया है। बता दें कि राजनांदगाव ज़िले में जिला न्यायालय को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह ईमेल अज्ञात व्यक्ति के ईमेल आईडी से मिली है। इस घटना से मौके पर कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, बॉम्ब स्क्वाड और प्रशासन ने तुरंत मौके पर पहुंच कर कोर्ट परिसर को खली कराया। परिसर में मौजूदा सभी जजों, वकीलों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। कोर्ट परिसर में किसी भी व्यक्ति के प्रवेश से पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध लगा दिया गया है। फ़िलहाल कोर्ट में सभी आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर दिए गए हैं और एक घण्टे से बम की जाँच की जा रही है।
वहीँ रीवा और राजनांदगाव के बाद तमिलनाडु में डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इन सभी ज़िलों में धमकी मिलने के बाद छत्तीसगढ़ की न्याधानी बिलासपुर में पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। एहतियातन बिलासपुर जिला कोर्ट में सुरक्षा बढ़ा दी गई है साथ ही बम स्क्वॉड को भी अलर्ट कर दिया गया है।





