छत्तीसगढ़
रायपुर निगम की बड़ी कार्रवाई: अवैध रूप से निर्मित 6 दुकानों को किया ध्वस्त
Shantanu Roy
21 March 2025 10:26 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। नगर निगम जोन 8 की टीम ने अवैध रूप से निर्मित 6 व्यवसायिक दुकानों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की। यह अभियान नगर निगम आयुक्त विश्वजीत के निर्देश पर जोन कमिश्नर के मार्गदर्शन में चलाया गया। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, रायपुरा स्थित शास्त्री बाजार सब्ज़ी एवं फल मंडी थोक व्यापारी कल्याण सोसायटी द्वारा इन दुकानों का निर्माण कराया गया था। निर्माण को नियमित कराने के लिए संबंधित व्यक्ति ने जोन कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किया था।
जिसे छत्तीसगढ़ नियमितीकरण प्राधिकरण समिति की बैठक में रखा गया। हालांकि, नगर एवं ग्राम निवेश विभाग के संयुक्त संचालक ने 19 जुलाई 2022 की अधिसूचित तिथि के बाद निर्माण होने के कारण आवेदन निरस्त कर दिया। इसके बाद, नगर निगम जोन 8 ने निर्माणकर्ताओं को कानूनी नोटिस जारी की और सभी प्रक्रियाएँ पूरी करने के बाद शुक्रवार को अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई की गई।
अन्य इलाकों में भी चला अभियान, लगाया जुर्माना
इसके अलावा, नगर निगम जोन 8 के नगर निवेश विभाग ने अन्य स्थानों पर भी कार्रवाई की। कोटा रोड पर सी एंड डी वेस्ट (निर्माण और ध्वस्त सामग्री) फैलाने पर ₹1000 का जुर्माना लगाया गया। रायपुरा में भी इसी कारण ₹2000 का जुर्माना वसूला गया। नगर निगम प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अवैध निर्माण और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Tagsरायपुर नगर निगमअवैध निर्माण ध्वस्तीकरणनगर निवेश विभागजुर्माना कार्रवाईशास्त्री बाजारRaipur Municipal CorporationIllegal Construction DemolitionTown Planning DepartmentFine ImpositionShastri Marketछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





