छत्तीसगढ़

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशे के सौदागर उमेश यदु गिरफ्तार

Shantanu Roy
21 March 2025 10:00 PM IST
रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशे के सौदागर उमेश यदु गिरफ्तार
x
छग
Raipur. रायपुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर रायपुर पुलिस नशे के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है। इसी क्रम में थाना आमानाका पुलिस को सूचना मिली कि टाटीबंध हीरापुर छठ तालाब के पास उमेश यदु उर्फ उमेश बनिया उर्फ गोलू प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) बेचने की फिराक में है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना आमानाका पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश देकर उमेश यदु को गिरफ्तार किया। उसकी तलाशी लेने पर 6.90 ग्राम हेरोइन (कीमत ₹69,200), एक हीरो होंडा पैशन मोटरसाइकिल (कीमत ₹50,000) और एक ओप्पो मोबाइल (कीमत ₹10,000) बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 92/25, धारा 21(B) NDPS ACT के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है ताकि अन्य आरोपियों तक पहुंचा जा सके।
Next Story