छत्तीसगढ़
कमिश्नरेट रायपुर को मिली अत्याधुनिक मोबाइल फोरेंसिक वैन की सौगात
Shantanu Roy
23 May 2026 7:17 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराध अनुसंधान एवं वैज्ञानिक जांच व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण पहल की गई। सी-4, सिविल लाइन रायपुर में 02 अत्याधुनिक मोबाइल फोरेंसिक वैन को डायरेक्टर एफएसएल सुशील चंद्र द्विवेदी एवं पुलिस कमिश्नर रायपुर डॉ. संजीव शुक्ला द्वारा हरी झंडी दिखाकर कर्तव्य स्थल पर रवाना किया गया। इन आधुनिक मोबाइल फोरेंसिक वाहनों के माध्यम से अब घटनास्थल पर ही वैज्ञानिक साक्ष्यों का त्वरित संकलन एवं प्रारंभिक परीक्षण किया जा सकेगा, जिससे अपराधों की जांच अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं तकनीकी रूप से सशक्त होगी।
इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने कहा कि वर्तमान समय में अपराध अनुसंधान में वैज्ञानिक तकनीकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। मोबाइल फोरेंसिक वैन के संचालन से घटनास्थल पर तुरंत पहुंचकर साक्ष्यों को सुरक्षित किया जा सकेगा तथा अपराधों के शीघ्र खुलासे में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में यह सुविधा पुलिस रिस्पॉन्स सिस्टम को नई मजबूती प्रदान करेगी। उक्त दोनों सीन ऑफ क्राइम वाहनों में विभिन्न प्रकार के अपराध स्थलों से साक्ष्य एकत्र करने हेतु आधुनिक फोरेंसिक किट, परीक्षण उपकरण एवं आवश्यक तकनीकी संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। इन मोबाइल प्रयोगशालाओं की विशेषता यह है कि इनका उपयोग रात्रिकालीन जांच कार्यों में भी प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा।
वाहनों के माध्यम से घटनास्थल पर ही आवश्यक फोरेंसिक परीक्षण एवं साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया को तीव्र गति से पूर्ण किया जा सकेगा तथा प्रारंभिक जांच रिपोर्ट भी मौके पर उपलब्ध हो सकेगी। इससे जांच की गुणवत्ता में सुधार होने के साथ-साथ अपराधों के त्वरित निराकरण में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अमित तुकाराम कांबले, पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्वेता सिन्हा, डिप्टी कमिश्नर उमेश गुप्ता, स्टेट बार काउंसिल अध्यक्ष दिनेश देवांगन, प्रभारी डिप्टी डायरेक्टर प्रॉसिक्यूशन आरती गुप्ता, लोक अभियोजक जगदीश अग्रवाल , अतिरिक्त डिप्टी पुलिस कमिश्नर मध्य तारकेश्वर पटेल अतिरिक्त डिप्टी पुलिस कमिश्नर मुख्यालय डॉ. अर्चना झा, ज्वाइंट डायरेक्टर एफएसएल टी. एल. चंद्रा, वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. योगिता साहू,,, सहायक पुलिस कमिश्नर लाइन निलेश द्विवेदी तथा रक्षित निरीक्षक अनीष सारथी सहित एफएसएल एवं प्रॉसिक्यूशन के अधिकारीगण , अधिवक्ता गण, आदि लगभग 100 लोग उपस्थित रहे।
Tagsरायपुर पुलिस सम्मानपुलिस कमिश्नर रायपुरडॉ संजीव शुक्लापुलिसकर्मी सम्मानितसिविल लाइन झपटमारी मामलाखम्हारडीह ज्वेलरी चोरीक्राइम ब्रांच रायपुरपुलिस प्रशस्ति पत्ररायपुर पुलिस कमिश्नरेटउत्कृष्ट कार्य पुलिसRaipur Police HonorPolice Commissioner RaipurDr. Sanjeev ShuklaPolicemen honoredCivil Line snatching caseKhamhardih jewelry theftCrime Branch RaipurPolice Commendation CertificateRaipur Police CommissionerateExcellent work Police
Next Story





