छत्तीसगढ़
Raipur Breaking: सामुदायिक शौचालय के सामने युवक की हत्या, चंद घंटे में आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
4 Oct 2025 7:31 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी के थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत ग्राम कुकरा में एक क्षणिक विवाद के चलते हत्या की भयावह घटना सामने आई। घटना के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मृतक और आरोपी दोनों ही एक ही गांव के निवासी और आपस में परिचित बताए जा रहे हैं। घटना स्थल ग्राम कुकरा के सामुदायिक शौचालय के पास था। प्रार्थी मुकेश धीवर ने पुलिस को बताया कि 04 अक्टूबर 2025 की सुबह उन्होंने अपने पिता सुरेन्द्र कुमार धीवर को मृत अवस्था में पाया। मृतक पेट के बल पड़े हुए थे और उनके गर्दन, माथा, सिर तथा बाएं आंख के पास धारदार हथियार से चोट के निशान थे। पुलिस ने तत्काल मर्ग कायम कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने घटना की त्वरित जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवा रायपुर विवेक शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक क्राइम संजय सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक माना लम्बोदर पटेल और थाना प्रभारी मंदिर हसौद को निर्देशित किया।
पुलिस जांच और गिरफ्तारी
एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट और थाना मंदिर हसौद की संयुक्त टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और मृतक के परिवार और आस-पास के लोगों से पूछताछ की। तकनीकी और मुखबीर सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि मृतक को अंतिम बार सूरज कोशले और परमानंद साहू उर्फ बिल्लू के साथ आटो में घुमते देखा गया था। इन दोनों को पकड़कर पूछताछ करने पर प्रारंभ में उन्होंने अपनी संलिप्तता से इनकार किया, लेकिन पुलिस ने लगातार पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को हिरासत में लिया। अंततः दोनों आरोपियों ने सुरेन्द्र कुमार धीवर की हत्या करना स्वीकार किया।
हत्या का तरीका और घटना का विवरण
पुलिस के मुताबिक, मृतक और आरोपी उस दिन शराब पीकर आटो में जा रहे थे। किसी मामूली बात को लेकर विवाद हुआ और आरोपी आटो को रोककर पास के निर्माणाधीन मकान से लोहे का रॉड लाए। इसके बाद उन्होंने मृतक को बाहर निकालकर लोहे की रॉड और हाथ में पहने कड़े से मारकर गंभीर चोट पहुंचाई, जिससे मृतक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटना में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से आटो वाहन और हत्या में प्रयुक्त आलाजरब जब्त कर लिया। आरोपियों के विरुद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 463/25, धारा 103(1), 3(5) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
सूरज कोशले, पिता स्व. श्यामलाल कौशले, उम्र 20 साल, ग्राम कुकरा, थाना मंदिर हसौद, रायपुर।
परमानंद साहू उर्फ बिल्लू, पिता जगमोहन साहू, उम्र 23 साल, ग्राम कुकरा, थाना मंदिर हसौद, रायपुर।
पुलिस कार्रवाई में भूमिका
कार्यवाही में निरीक्षक आशीष यादव (थाना प्रभारी मंदिर हसौद), प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पांडेय (एंटी क्राइम और साइबर यूनिट), और उनकी टीम के सदस्य वीरेन्द्र भार्गव, जसवंत सोनी, आर. तुकेश निषाद, लक्ष्मीनारायण साहू, मुनीर रजा, अविनाश टंडन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। थाना मंदिर हसौद से प्र.आर. अशोक वर्मा, संतोष चंद्राकर, आर. राजेश वर्मा, युवराज वर्मा, जफर अहमद और राकेश कुमार साहू भी टीम में शामिल रहे।
Tagsरायपुरमंदिर हसौदग्राम कुकराहत्याक्षणिक विवादसुरेन्द्र कुमार धीवरसूरज कोशलेपरमानंद साहूबिल्लूएंटी क्राइम एवं साइबर यूनिटपुलिस गिरफ्तारीआटो वाहनलोहे की रॉडथाना मंदिर हसौद463/25धारा 103(1)3(5) बी.एन.एस.पुलिस जांचरायपुर क्राइमRaipurMandir HasaudVillage Kukramurdermomentary disputeSurendra Kumar DhiwarSuraj KoshleParmanand SahuBilluAnti Crime and Cyber Unitpolice arrestauto vehicleiron rodPolice Station Mandir HasaudSection 103(1)3(5) BNSPolice investigationRaipur Crime
Next Story





