छत्तीसगढ़
Raipur Breaking: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आई महिला, ऑन द स्पॉट डेथ
Shantanu Roy
8 July 2025 9:18 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवपुरी में मंगलवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार महिला को कुचल दिया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान हीरा बाई साहू के रूप में हुई है, जो बाइक में पीछे बैठी हुई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला देवपुरी क्षेत्र में एक ब्रेकर पर बाइक से उछल कर नीचे गिर गई, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसा इतना भयानक था कि हीरा बाई साहू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोग जमा हो गए और ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही टिकरापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही हादसे से जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके। इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों और सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों ने इलाके में स्पीड ब्रेकरों की उचित मार्किंग और ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है।
Tagsरायपुर सड़क हादसादेवपुरी ट्रक एक्सीडेंटबाइक सवार महिला मौतटिकरापारा थानाHira Bai Sahu AccidentRaipur Road AccidentTruck Crush Woman RaipurChhattisgarh Traffic Newsतेज रफ्तार ट्रक हादसाRaipur road accidentDevpuri truck accidentbike rider woman diesTikrapara police stationhigh speed truck accidentछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





