छत्तीसगढ़

Raipur Breaking: महिला को किया डिजिटल अरेस्ट, साइबर ठगों ने 2 करोड़ 83 लाख की ठगी

Shantanu Roy
13 July 2025 7:49 PM IST
Raipur Breaking: महिला को किया डिजिटल अरेस्ट, साइबर ठगों ने 2 करोड़ 83 लाख की ठगी
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें ठगों ने एक महिला को "डिजिटल अरेस्ट" का डर दिखाकर 2 करोड़ 83 लाख रुपए की ठगी कर ली। पीड़िता, सैफायर ग्रीन कॉलोनी निवासी सोनिया हंसपाल ने विधानसभा थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक, ठगों ने खुद को बैंक अधिकारी और जांच एजेंसियों का अधिकारी बताकर सोनिया हंसपाल से संपर्क किया। उन्होंने क्रेडिट कार्ड पर बकाया रकम होने का झांसा देते हुए कहा कि उनका नाम एक मनी लॉन्ड्रिंग केस में शामिल है और यदि वे जांच में सहयोग नहीं करेंगी तो उन्हें तुरंत डिजिटल अरेस्ट कर लिया जाएगा। इस डर और मानसिक दबाव में आकर महिला ने ठगों के बताए गए अकाउंट में धीरे-धीरे करोड़ों रुपये ट्रांसफर कर दिए। यह फर्जीवाड़ा मई 2025 से लगातार चल रहा था, लेकिन महिला को जब खुद से ठगी का शक हुआ तो उन्होंने पुलिस से संपर्क किया।


डिजिटल अरेस्ट: साइबर ठगी का नया हथियार
साइबर अपराधियों द्वारा "डिजिटल अरेस्ट" का नाम लेकर ठगी करने की घटनाएं देशभर में बढ़ रही हैं। इस केस में भी ठगों ने पीड़िता को वीडियो कॉल के माध्यम से जांच अधिकारियों की फर्जी भूमिका में भयभीत किया और लंबे समय तक मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहे। विधानसभा थाना पुलिस ने अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने संबंधित बैंक खातों की जानकारी भी जुटाई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह रकम कहां और कैसे ट्रांसफर की गई।
Next Story