छत्तीसगढ़
Raipur Breaking: होटल में क्षणिक विवाद बना हत्या का कारण, 2 होटलकर्मी गिरफ्तार
Shantanu Roy
11 Feb 2026 6:56 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। ग्रामीण थाना धरसींवा क्षेत्र के सिलतरा फेस-02 स्थित एक होटल में क्षणिक विवाद के चलते हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अजय साहू के होटल में हुई इस घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए धरसींवा पुलिस ने हत्या के आरोप में दो होटलकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और चाकू से हमला कर दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना 9 फरवरी 2026 की है। मृतक शिव प्रसाद धुर्वे (उम्र 35 वर्ष), निवासी थाडपथर, पोस्ट खेतगांव, पुष्पराजगढ़, जिला अनुपपुर (मध्यप्रदेश) अपने दोस्तों के साथ नशे की हालत में होटल में खाना खाने पहुंचा था। उसी दौरान होटल में कर्मचारी पवन सेन और सागर साहू भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि सागर साहू खाना खाते हुए अपनी थाली में खाना छोड़कर किचन की ओर चला गया था।
इसी बीच शिव प्रसाद धुर्वे ने सागर साहू की थाली में रखे खाने को होटल के बाहर मौजूद कुत्ते को खिलाना शुरू कर दिया। यह देखकर सागर साहू ने आपत्ति जताई और पूछा कि उसकी थाली का खाना कुत्ते को क्यों खिलाया जा रहा है। इस पर शिव प्रसाद धुर्वे ने नशे की हालत में कथित तौर पर कहा कि “खाना खिलाएंगे, क्या कर लोगे।” इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। विवाद के दौरान होटल कर्मचारी पवन सेन और सागर साहू ने शिव प्रसाद धुर्वे के साथ मारपीट की। इसके बाद शिव प्रसाद अपने साथियों के साथ होटल से चला गया। हालांकि, कुछ देर बाद वह अपने अन्य साथियों के साथ दोबारा होटल पहुंचा और फिर से विवाद करने लगा। स्थिति तनावपूर्ण हो गई और झड़प ने हिंसक रूप ले लिया। पुलिस के अनुसार, इसी दौरान होटल कर्मचारी पवन सेन और सागर साहू ने शिव प्रसाद धुर्वे को होटल से घसीटते हुए बाहर निकाला।
चाकू से उसके सीने में वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल शिव प्रसाद धुर्वे को उसके साथियों द्वारा तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना धरसींवा पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 91/26 के तहत धारा 103, 351(2), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस चौकी सिलतरा और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी पवन कुमार श्रीवास और सागर साहू की पतासाजी कर दोनों को हिरासत में लिया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर जब्त किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में पवन कुमार श्रीवास (उम्र 35 वर्ष), निवासी चिल्हाड़ी पचपेढ़ी, जिला बिलासपुर तथा सागर साहू (उम्र 24 वर्ष), निवासी ग्राम चरोदा, थाना धरसींवा, रायपुर शामिल हैं। पुलिस ने कहा है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है।
Tagsरायपुर ग्रामीणधरसींवा थानासिलतरा फेस-02होटल हत्याक्षणिक विवादचाकू से हमलापवन कुमार श्रीवाससागर साहूबीएनएसपुलिस कार्रवाईRaipur RuralDharsiwa Police StationSilatara Phase-02Hotel murdermomentary disputeknife attackPawan Kumar ShrivasSagar SahuBNSPolice actionछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





