छत्तीसगढ़
Raipur Breaking: लाखों के गांजे के साथ पकड़ाया अंतर्राज्यीय तस्कर सुभाष तिवारी
Shantanu Roy
2 Aug 2025 12:11 AM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा डी.डी. नगर थाना की संयुक्त टीम ने उत्तर प्रदेश के सीतापुर निवासी सुभाष तिवारी को गांजा बेचते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से कुल 4.500 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 45,000 रुपये है। जानकारी के अनुसार, पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देशन में रायपुर पुलिस द्वारा लगातार मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में जिले के समस्त थाना प्रभारियों, पुलिस राजपत्रित अधिकारियों तथा एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को नशे का कारोबार करने वालों पर सख्त निगरानी रखने और ठोस कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को 1 अगस्त 2025 को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना डी.डी. नगर क्षेत्रांतर्गत सरोना के नया सब्जी मंडी के सामने स्थित खाली मैदान में एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में मौजूद है और गांजा बेचने की फिराक में है। सूचना मिलते ही तत्काल एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना डी.डी. नगर की संयुक्त टीम गठित की गई और बताए गए स्थान पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुभाष तिवारी पिता महेन्द्र तिवारी, उम्र 34 वर्ष, निवासी बरगांवा, थाना पीसावां, जिला सीतापुर, उत्तर प्रदेश बताया। जब पुलिस ने उसके पास मौजूद बैग की तलाशी ली तो उसमें से 4.5 किलो गांजा बरामद हुआ। गांजा मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ थाना डी.डी. नगर में अपराध क्रमांक 309/25, धारा 20(बी) नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसेस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में डी.डी. नगर थाना प्रभारी निरीक्षक एस.एन. सिंह, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट के प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पांडेय, सउनि मंगलेश्वर सिंह परिहार, आरक्षक प्रशांत शुक्ला, हरजीत सिंह, अजय चौधरी, थाना टिकरापारा से आरक्षक अतिश पांडेय तथा थाना डी.डी. नगर से सउनि पुसउ राम धर्मवंशी ने विशेष भूमिका निभाई। रायपुर पुलिस द्वारा लगातार की जा रही इस प्रकार की कार्रवाई से यह स्पष्ट है कि मादक पदार्थों के कारोबार पर अब प्रशासन सख्त रुख अपनाए हुए है। आने वाले दिनों में इस तरह की कार्रवाई और तेज होने की संभावना है। पुलिस की यह कार्रवाई शहर में नशे के कारोबारियों के लिए एक सख्त संदेश है कि रायपुर में नशे के अवैध धंधे को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचारChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh hindi news todayChhattisgarh hindinews hindi news ChhattisgarhChhattisgarh hindi newsChhattisgarh samacharजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





