छत्तीसगढ़

Raipur Breaking: पुलिस मुख्यालय में इंस्पेक्टर ने खुद को मारी गोली, फैली सनसनी

Shantanu Roy
29 Dec 2024 8:06 PM IST
Raipur Breaking: पुलिस मुख्यालय में इंस्पेक्टर ने खुद को मारी गोली, फैली सनसनी
x
छग
Raipur. रायपुर। नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में तैनात एक निरीक्षक ने खुद को गोली मार ली, जिससे उनकी मौत हो गई। इस घटना से पुलिस मुख्यालय में हडकंप मच गया, सुसाइड करने वाले निरीक्षक का नाम अशोक सिंह बताया गया है, जो मूलतः दुर्ग के रहने वाले थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक घटना की सूचना मिलते ही राखी थाना पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे है और मामले की जांच में जुट गए है। बता दें कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि निरीक्षक ने यह कदम क्यों उठाया। बताया जा रहा है कि मृतक निरीक्षक 22वीं बटालियन से जुड़े हुए थे और पुलिस मुख्यालय के गेट नंबर 3 के सुरक्षा में तैनात थे।




Next Story