छत्तीसगढ़
Raipur Breaking: गर्भवती पत्नी की गला दबाकर हत्या करने वाला पति गिरफ्तार, 24 घंटे में खुलासा
Shantanu Roy
11 July 2025 8:43 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ के तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम छतौद में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी सात माह की गर्भवती पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। निजी विवाद के चलते हुई इस वारदात में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी पति प्रदुम निर्मलकर (24) को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतिका सूरूज का विवाह एक साल पूर्व प्रदुम निर्मलकर से हुआ था और वह अपने पति के साथ संयुक्त परिवार में ग्राम छतौद में रह रही थी। 10 जुलाई 2025 को सूरूज के भाई रोहा राम रजक को प्रदुम ने फोन कर बताया कि उसकी बहन की तबीयत गंभीर है। जब वह परिवार सहित मौके पर पहुंचा तो सूरूज की लाश जमीन पर पड़ी हुई थी। शुरुआत में मामला मर्ग कायम कर जांच में लिया गया, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत और उसकी प्रकृति को हत्यात्मक बताया गया। इस पर थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 293/25 धारा 103(1) BNS के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया।
प्रदुम ने गला दबाकर की हत्या, पहले से चल रहा था विवाद
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि प्रदुम और सूरूज के बीच पहले भी कई बार घरेलू विवाद हो चुके थे और समाजिक स्तर पर सुलह-समझौता कराया गया था। घटना की रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद प्रदुम ने सूरूज का मुंह, नाक और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है। एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह एवं एएसपी ग्रामीण कीर्तन राठौर, एएसपी क्राइम संदीप मित्तल, सीएसपी विधानसभा वीरेन्द्र चतुर्वेदी के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना तिल्दा नेवरा पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की तह तक पहुंची।
गिरफ्तार आरोपी
प्रदुम निर्मलकर, पिता श्यामलाल निर्मलकर, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम छतौद, थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर।
कार्रवाई में शामिल प्रमुख अधिकारी
निरीक्षक रमाकांत तिवारी (थाना प्रभारी, तिल्दा नेवरा)
प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पांडेय, एंटी क्राइम यूनिट।
सउनि गेंदूराम नवरंग, प्र.आर. कृपासिंधु पटेल, संतोष वर्मा, धनंजय गोस्वामी, अमित घृतलहरे, प्रकाश नारायण पात्रे, संजय मरकाम।
उनि विकास देशमुख, सउनि शंकर लाल वर्मा, प्र.आर. जालम सिंह साहू, आर. दीपक सेन, कुलदीपक वर्मा, म.आर. पूजा वर्मा।
Tagsरायपुर हत्या केसगर्भवती पत्नी की हत्यातिल्दा नेवरा क्राइमपति ने की हत्याMurder in RaipurPradum Nirmalkar ArrestedDomestic Violence MurderBNS 103(1)Raipur Crime Newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





