छत्तीसगढ़

Raipur Breaking: हिस्ट्रीशीटर रोहित सिंह तोमर की पत्नी भावना तोमर गिरफ्तार

Shantanu Roy
15 July 2025 8:02 PM IST
Raipur Breaking: हिस्ट्रीशीटर रोहित सिंह तोमर की पत्नी भावना तोमर गिरफ्तार
x
छग
Raipur. रायपुर। थाना पुरानी बस्ती पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर फरार आरोपी रोहित सिंह तोमर की पत्नी भावना तोमर को गंभीर आपराधिक प्रकरण में गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसएसपी डॉक्टर उमेद सिंह, एएसपी दौलतराम पोर्ते, एएसपी लखन पटले और सीएसपी राजेश देवांगन के निर्देशन में की गई। अपराध क्रमांक 230/2025 में भावना तोमर को भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2), 111(1) और छत्तीसगढ़ ऋणियों का संरक्षण अधिनियम की धारा 4 के तहत गिरफ्तार किया गया है।
क्या है पूरा मामला?
आरोप है कि भावना तोमर शुभकामना वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड की संचालक रहते हुए जमीन की खरीदी-बिक्री करती थी। उन्होंने अपने पति रोहित सिंह तोमर और अन्य के साथ मिलकर ब्याज पर पैसा देकर लोगों से चेक, स्टांप पेपर, और जमीन के दस्तावेज जबरन हस्ताक्षर करवा लिए। एक शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने 3 लाख रुपये उधार लिए थे, जिसके बदले उसने अपनी 15 लाख की जैगुआर कार गिरवी रखी। बाद में 5 लाख लौटाने के बावजूद आरोपियों ने और 10 लाख की मांग की और गाड़ी वापस नहीं की।
क्या-क्या हुआ जब्त?
जैगुआर कार (कीमत लगभग ₹15 लाख)
2 मोबाइल फोन (कीमत ₹30,000)
कोरे चेक, स्टांप पेपर, संपत्ति दस्तावेज
पूर्व में गिरफ्तार हो चुके हैं चार आरोपी
इस प्रकरण में पहले ही चार आरोपी गिरफ्तार होकर न्यायिक रिमांड पर भेजे जा चुके हैं, जिनमें भावना तोमर की जेठानी सुब्रा तोमर पहले से रायपुर केंद्रीय जेल में बंद है।
कैसे हुआ खुलासा?
थाना तेलीबांधा के पत्र के आधार पर फरार आरोपी रोहित सिंह तोमर की गिरफ्तारी हेतु 03 जून को उनके साईं विला स्थित घर पर दबिश दी गई थी, लेकिन वह फरार मिला। वहीं पर छापेमारी में कई दस्तावेज मिले जिनमें उधार के एवज में लोगों से कोरा स्टांप व चेक, हस्ताक्षर युक्त एग्रीमेंट और जबरन रजिस्ट्री से जुड़े कागजात मिले। पुलिस द्वारा की गई गवाहों से पूछताछ में सामने आया कि रोहित, वीरेंद्र, दिव्यांश तोमर सहित परिवार की महिलाएं—शुभ्रा, नेहा और भावना तोमर—अपने खातों में ब्याज की राशि वसूलती थीं। साथ ही लोगों को जेल भेजने व जान से मारने की धमकियां देकर वसूली की जाती थी।
भावना तोमर को 15 जुलाई को किया गया गिरफ्तार
जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर भावना तोमर को गिरफ्तार कर गवाहों के समक्ष मेमोरेंडम दर्ज किया गया। उन्हें विधिवत 15 जुलाई 2025 को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की गई।
Tagsरोहित सिंह तोमरभावना तोमरहिस्ट्रीशीटर गिरफ्तारीअवैध वसूलीजमीन धोखाधड़ीऋणियों का संरक्षण अधिनियमपुरानी बस्ती थानाशुभकामना वेंचर्सजगुआर कार जब्तीपुलिस कार्रवाईRaipur crimeRohit Singh TomarBhawna Tomarextortion caseland fraudJaguar seizureillegal lendingOld Basti policedebtors protection actcriminal arrestछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story