छत्तीसगढ़
Raipur Breaking: अवैध अंग्रेजी शराब तस्करी मामले में फरार आरोपी शिवशंकर राजपूत गिरफ्तार
Shantanu Roy
13 July 2025 8:09 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर पुलिस को अवैध शराब तस्करी के एक बड़े मामले में महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। मध्यप्रदेश निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब के परिवहन के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी शिवशंकर उर्फ सोनू राजपूत को एंटी क्राइम और साइबर यूनिट व थाना आमानाका पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। इस प्रकरण में पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था, जिनके कब्जे से 20 पेटी (240 बोतल) अंग्रेजी शराब, दो चारपहिया वाहन (क्रेटा CG/04/NL/6526 और स्विफ्ट डिजायर CG/04/PT/7788) तथा 5 मोबाइल फोन बरामद किए गए थे। जब्त संपत्ति की कुल कीमत लगभग ₹17 लाख आंकी गई है।
ओवरब्रिज पर पकड़ी गई थी शराब तस्करी
दिनांक 06 और 07 जुलाई 2025 की दरम्यानी रात, थाना आमानाका क्षेत्र के चंदनीडीह ओवरब्रिज के ऊपर आरोपियों का पीछा कर पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करते हुए उन्हें रंगेहाथ पकड़ लिया था। इस कार्रवाई में गिरफ्तार किए गए आरोपी थे:
भावेश उर्फ लाला पांडे, निवासी थाना पंडरी
सुजीत तिवारी उर्फ लाला, निवासी थाना पंडरी
दीपेश भंसाली उर्फ दीपू, निवासी थाना गुढ़ियारी
इन तीनों के खिलाफ थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 219/25 के तहत धारा 34(2), 36 छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई थी।
फरार आरोपी शिवशंकर को रायपुर से दबोचा गया
इस प्रकरण में शिवशंकर राजपूत उर्फ सोनू, निवासी टीचर्स कॉलोनी, कोटा थाना सरस्वती नगर, घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। पुलिस की टीमें लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थीं। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद रायपुर में उसकी मौजूदगी की पुष्टि हुई, जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई
IG अमरेश मिश्रा और SSP डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में रायपुर पुलिस द्वारा राज्य के बाहर से आने वाली अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई है।
कार्रवाई में शामिल टीम
इस कार्रवाई में थाना आमानाका के प्रभारी निरीक्षक सुधांशु बघेल, एंटी क्राइम व साइबर यूनिट के उनि सतीश कुमार पुरिया, प्रआर कुलदीप द्विवेदी, आरक्षक वीरेन्द्र बहादुर सिंह, संदीप सिंह, अविनाश देवांगन और हिमांशु राठौर की अहम भूमिका रही।
Tagsरायपुर अवैध शराब तस्करीशिवशंकर राजपूत गिरफ्तारआमानाका थाना शराब मामलाअवैध अंग्रेजी शराब MPछत्तीसगढ़ आबकारी एक्टरायपुर शराब तस्करी गिरोहक्रेटा और स्विफ्ट डिजायर जब्तरायपुर पुलिस कार्रवाईशराब माफिया छत्तीसगढ़साइबर यूनिट रायपुरRaipur illegal liquor smugglingShivshankar Rajput arrestedAmanaka police station liquor caseillegal English liquor MPChhattisgarh Excise ActRaipur liquor smuggling gangCreta and Swift Dzire seizedRaipur police actionliquor mafia ChhattisgarhCyber Unit Raipurछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





