छत्तीसगढ़

Raipur Breaking: नकली पनीर फैक्ट्री का भंडाफोड़, निगम ने की बड़ी कार्रवाई

Shantanu Roy
5 Aug 2025 9:32 PM IST
Raipur Breaking: नकली पनीर फैक्ट्री का भंडाफोड़, निगम ने की बड़ी कार्रवाई
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में मिलावटखोरों की हिम्मत इस कदर बढ़ गई है कि अब वे शहर के बीचों-बीच नकली पनीर की फैक्ट्री नाले के ऊपर चलाने से भी नहीं हिचक रहे। ताजा मामला शंकर नगर इलाके का है, जहां रामानंद बाघ नाम के व्यक्ति द्वारा संचालित एक फूड प्रोडक्शन यूनिट में छापा मारकर नकली पनीर बनाने का खुलासा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त कार्रवाई में यह मिलावटी खेल उजागर हुआ।

तेल, फैट और पाउडर से बन रहा था नकली पनीर
फैक्ट्री में नकली पनीर बनाने के लिए सस्ता और घटिया क्वालिटी का पाम ऑयल, फैट के डल्ले, और दूध पाउडर का उपयोग किया जा रहा था। ये तीनों सामग्री मिलाकर उसे पनीर जैसा गाढ़ा बनाया जाता था। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यह सब काम शहर के बीचोंबीच नाले के ऊपर हो रहे थे, जहां साफ-सफाई का नामोनिशान नहीं था।
एनालॉग लाइसेंस के नाम पर धोखा
रामानंद बाघ नामक व्यक्ति ने एनालॉग उत्पाद बनाने का लाइसेंस ले रखा था। यह लाइसेंस उसे सीमित स्तर पर वैकल्पिक डेयरी उत्पाद बनाने की अनुमति देता है। लेकिन इसके आड़ में वह खुलेआम इस नकली माल को पनीर बताकर बाजार में बेच रहा था। माल को पॉलीथिन में पैक कर रायपुर की कई होटलों, ढाबों और ओडिशा तक भेजा जा रहा था।

सड़े-गले थर्माकोल डिब्बों में पैकिंग
कारखाने में जो दृश्य सामने आया, वह किसी भी उपभोक्ता को झकझोर कर रख देने वाला था। नकली पनीर को मछली रखने वाले पुराने थर्माकोल के डिब्बों में रखा जा रहा था, जिन्हें सेकेंड हैंड खरीदा गया था। ये डिब्बे अत्यधिक अस्वच्छ थे और पूरी तरह खाद्य सुरक्षा मानकों के विरुद्ध थे।
कम लागत, अधिक मुनाफा
संचालक रामानंद ने खुलासा किया कि वह एक किलो माल 180 रुपये में तैयार करता है, जिसे 240 से 250 रुपये प्रति किलो तक होटल संचालकों और सप्लायर्स को बेच देता है। यह सीधे तौर पर जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है, जिसमें महज मुनाफे के लिए लोगों की सेहत को ताक पर रखा जा रहा है।

नियमों की उड़ रही थी धज्जियां
मौके पर पहुंचे सहायक आयुक्त ने बताया कि खाद्य उत्पादों को नियमानुसार पैक किया जाना चाहिए, पैकिंग पर उसमें उपयोग की गई सामग्री, पोषण तत्वों की मात्रा, निर्माण व समाप्ति तिथि आदि अंकित होनी चाहिए। लेकिन यहां तो डल्ले बना कर खुली झिल्ली में माल पैक कर बेचा जा रहा था।
विभागीय कार्रवाई जारी, नमूने जब्त
छापे के दौरान बड़ी मात्रा में नकली पनीर, कच्चा माल, थर्माकोल डिब्बे और पैकिंग सामग्री जब्त की गई है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने फैक्ट्री से पनीर के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित धाराओं में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने संचालक से लाइसेंस व अन्य दस्तावेज भी मांगे हैं, जिसकी प्रारंभिक जांच में भारी अनियमितताएं पाई गई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे अज्ञात स्त्रोत से आने वाले डेयरी उत्पादों का सेवन न करें, और किसी भी तरह की शंका होने पर तत्काल खाद्य सुरक्षा हेल्पलाइन या नजदीकी प्रशासनिक कार्यालय में शिकायत करें।
Tagsनकली पनीरFake Paneerशंकर नगर रायपुरShankar Nagar Raipurखाद्य सुरक्षा विभागFood Safety Departmentनकली खाद्य सामग्रीAdulterated Foodछापा कार्रवाईFactory Raidपाम आयलPalm Oilदूध पाउडरMilk Powderथर्माकोल डिब्बेThermocol Boxस्वास्थ्य विभागHealth Departmentपनीर फैक्ट्रीPaneer Factoryएनालॉग लाइसेंसAnalog Licenseरायपुर खबरRaipur Newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story