छत्तीसगढ़
Raipur Breaking: डॉक्टर के FD से लाखों रुपए पार, FIR दर्ज
Shantanu Roy
2 March 2025 7:23 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। रायपुर में एक डॉक्टर के सेविंग अकाउंट और बैंक FD से 6 लाख रुपए पार हो गए। साइबर ठगों ने डॉक्टर को APK फाइल भेजा। जिसे डॉक्टर ने टच कर डाउनलोड कर लिया। दूसरे दिन जब डॉक्टर मॉल में मूवी देख रहा था। तब 30 से ज्यादा ओटीपी उनके मोबाइल नंबर पर आए। फिर पैसे कट गए। मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, डॉ सतीश राजपूत समता कॉलोनी स्थित निजी अस्पताल में डॉक्टर हैं। उनका इंडसइंड बैंक जीई रोड ब्रांच में खाता है। 23 फरवरी से 26 फरवरी के बीच उनके मोबाइल पर एक लिंक आया।
जो इंडसइंड KYC APK था। जिसे टच करने से वो डाउनलोड हो गया। डॉक्टर ने आगे बताया कि, दूसरे दिन 27 फरवरी को वो मॉल में पिक्चर देखने गए थे। इस दौरान बैंक से एक के बाद एक 30 ओटीपी आना चालू हुआ। जिसमें सेविंग अकाउंट और फिक्स्ड डिपॉजिट से पैसा काटना चालू हो गया। उन्होंने अपनी ओटीपी किसी से शेयर नहीं की थी। डॉक्टर के सेविंग अकाउंट में करीब 1 लाख 92 हजार रुपए थे। वहीं फिक्स डिपाजिट से 2 लाख, 1 लाख 80 हजार और 28 करीब रुपए निकाल लिए गए। जिसके बाद उन्हें साइबर फ्रॉड का शक होने पर 1 मार्च को पुलिस को सूचना दी। इस मामले में सरस्वती नगर पुलिस आगे की जांच कर रही है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





