छत्तीसगढ़

CG: ट्रक ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, मामला दर्ज

Shantanu Roy
2 March 2025 6:22 PM IST
CG: ट्रक ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, मामला दर्ज
x
छग
Durg. दुर्ग। जुनवानी रोड बाईपास होते दुर्ग आ रहे प्रार्थी की एक्टिवा को बोगदा पुलिया के पास ट्रक चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। इससे प्रार्थी को चोटे आई और उसकी एक्टिवा भी क्षतिग्रस्त हो गई। प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। सुपेला निवासी मोहम्मद शरीफ बिजनेस करता है। 28 फरवरी की रात 8.30 बजे वह अपनी बहन के नाम से रजिस्टर स्कूटी एक्टिवा सीजी 07 सीजी 7843 को चलते हुए जुनवानी रोड बाईपास होते दुर्ग आ रहा था। धमधा रोड बोगदा पुलिया के पास ट्रक सीजी 19 बीई 3933 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए एक्टिवा को टक्कर मार दी। इससे प्रार्थी के पैर, हाथ आदि में चोटे आई।
Next Story