छत्तीसगढ़
Raipur Breaking: बोरी में बंधी मिली युवक की लाश, 2 हत्यारे गिरफ्तार
Shantanu Roy
25 July 2025 7:39 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। रायपुर के राखी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेन्द्री स्थित गिट्टी खदान में एक अज्ञात युवक की हत्या कर शव को डबरी में फेंकने के सनसनीखेज मामले का खुलासा पुलिस ने कर लिया है। पुलिस ने मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो मृतक के ही गांव के मित्र निकले। प्रेम संबंध के संदेह और शराब के नशे में हुई कहासुनी ने इस हत्या को जन्म दिया। घटना 24 जुलाई को सामने आई जब राखी थाना और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम को सूचना मिली कि ग्राम बेन्द्री स्थित गिट्टी खदान की डबरी में एक बोरी में युवक का शव तैर रहा है। टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला, जो सड़ी-गली हालत में था और धारदार हथियार से किए गए वार के निशान थे। मृतक के सिर और चेहरे को पत्थर से बुरी तरह कुचला गया था जिससे उसकी पहचान छिपाई जा सके।
शव की पहचान मंदिर हसौद निवासी दिनेश मानिकपुरी उर्फ माडल (उम्र 20 वर्ष) के रूप में हुई। जांच में पता चला कि दिनेश को आखिरी बार गांव के ही साहेब दास मानिकपुरी और सोहन उर्फ पिंटू के साथ एक्टिवा पर देखा गया था। पूछताछ में पहले तो दोनों आरोपी पुलिस को गुमराह करते रहे, लेकिन जब कड़ाई से पूछताछ हुई तो उन्होंने जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों ने बताया कि तीनों साथ बैठकर शराब पी रहे थे, इसी दौरान गांव की एक लड़की से प्रेम संबंध को लेकर विवाद हुआ। गुस्से में आकर साहेब दास और सोहन ने दिनेश के पेट और गले पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद पत्थर से चेहरा कुचलकर शव को बोरी में भरकर पानी भरी डबरी में फेंक दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त एक्टिवा और मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। आरोपियों पर थाना राखी में अपराध क्रमांक 122/25 धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी:
साहेब दास मानिकपुरी, उम्र 19 वर्ष, निवासी कायाबांधा, थाना मंदिर हसौद।
सोहन उर्फ पिंटू कंडरा, उम्र 25 वर्ष, निवासी कायाबांधा, थाना मंदिर हसौद।
पुलिस टीम: निरीक्षक आशीष राजपूत (थाना प्रभारी राखी), निरीक्षक परेश पांडे (एंटी क्राइम यूनिट प्रभारी), उप निरीक्षक मुकेश सोरी, शंकर ध्रुव, और अन्य स्टाफ की भूमिका सराहनीय रही।
Tagsगिट्टी खदान हत्याप्रेम संबंध विवाददोस्त ने की हत्यारायपुर मर्डर केसबोरी में शवडबरी में लाशअंधी हत्यासाहेब दास मानिकपुरीसोहन पिंटू गिरफ्तारहत्या का खुलासाGitti Khadan MurderLove Affair KillingRaipur Murder CaseFriends Kill FriendBody in SackBlind Murder SolvedKabirdham CrimeCyber Unit RaipurSahab Das ArrestedSoham Pinto Killed Friendछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





