छत्तीसगढ़

पंडरिया को अधोसंरचना विकास की सौगात, कृषि उपज मंडी समिति को मिले 98 लाख से अधिक

Shantanu Roy
25 July 2025 6:56 PM IST
पंडरिया को अधोसंरचना विकास की सौगात, कृषि उपज मंडी समिति को मिले 98 लाख से अधिक
x
छग
Pandaria. पंडरिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में विकास की गति लगातार तेज हो रही है। इसी क्रम में पंडरिया विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। कृषि उपज मंडी समिति, पंडरिया अंतर्गत अधोसंरचना निर्माण एवं विभिन्न विकास कार्यों के लिए 98 लाख 38 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस अवसर पर पंडरिया की विधायक भावना बोहरा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्य के कृषि मंत्री रामविचार नेताम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ और ‘मोदी की गारंटी’ के संकल्प को जमीन पर उतारने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यह आर्थिक सहयोग पंडरिया क्षेत्र के समुचित विकास में मील का पत्थर साबित होगा।


विधायक बोहरा ने बताया कि स्वीकृत राशि से मंडी समिति में अधोसंरचना मजबूत की जाएगी, जिससे
स्थानीय
किसानों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी। इसमें कृषि उपज की खरीद-बिक्री, भंडारण, परिवहन और किसानों की सुविधा के लिए आवश्यक निर्माण कार्य शामिल हैं। उन्होंने आगे कहा कि पंडरिया विधानसभा में लगातार जनसुनवाई, विकास कार्यों और जनसुविधा विस्तार की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यह भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। इस विकास सौगात को ‘विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़’ के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विधायक ने भरोसा दिलाया कि आने वाले दिनों में और भी योजनाएं पंडरिया क्षेत्र के विकास के लिए लाई जाएंगी, जिससे यह क्षेत्र आत्मनिर्भर और समृद्ध बन सके।
Tagsपंडरियाविधायक भावना बोहरामुख्यमंत्री विष्णुदेव सायकृषि मंत्री रामविचार नेतामअधोसंरचना विकासमंडी समितिमोदी की गारंटीभाजपा सरकारकिसान सुविधाPandariaBhawna BohraVishnu Deo SaiRamvichar NetamInfrastructure DevelopmentMandi CommitteeModi's GuaranteeBJP GovernmentFarmers' Welfareछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story