छत्तीसगढ़
Raipur Breaking: मुजगहन थाना क्षेत्र में धर्मांतरण की शिकायत, पांच लोग हिरासत में
Shantanu Roy
24 March 2025 12:12 AM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र के जुलूम गांव में धर्मांतरण की शिकायत पर पुलिस ने गांव की दो महिलाओं सहित पांच लोगों को हिरासत में लिया है। राजधानी से लगे हुए जूलुम गांव के वीरेंद्र साहू के मकान में कुछ लोगों द्वारा प्रार्थना सभा रखी थी। छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। इस बार यह खबर राजधानी रायपुर से ही सामने आयी है। राजधानी से लगे हुए जूलुम गांव के वीरेंद्र साहू के मकान में कुछ लोगों द्वारा प्रार्थना सभा रखी गई थी। जैसे ही इस बात की जानकारी गांव वालों ने बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को दी वे पुलिस लेकर गांव पहुंचे और प्रार्थना सभा में शामिल लोगों को थाने लाया। इस मामले में गांव वालों ने थाने में शिकायत की है कि वीरेंद्र साहू और उसकी पत्नी अपने घर में हर रविवार को प्रार्थना सभा का आयोजन करते हैं।
जिसमें एक विशेष समुदाय के लोग पहुंचते हैं और गांव वालों को बीमारी का इलाज कराने, संतान प्राप्ति और बच्चों को परीक्षा में पास करवाने की बात करते हुए प्रार्थना में शामिल होने को कहते हैं। गांववालों की शिकायत पर पुलिस ने वीरेंद्र साहू जिसके घर में प्रार्थना सभा हो रही थी उसे, उसकी पत्नी, ओमप्रकाश कौशल उसकी पत्नी और उसके बेटे लीलाधर कौशल को हिरासत में लिया है। गांव वालों का कहना है कि ओमप्रकाश कौशल उसकी पत्नी और बच्चे दूसरे गांव के रहने वाले हैं, जो यहां पर रहकर लोगों को धर्म परिवर्तन करने के लिए कहते हैं। मुजगहन इलाके में जैसे ही धर्मांतरण कराए जाने की जानकारी मिली भाजपा नेता केदार गुप्ता भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे। वहां पर बजरंग दल,विश्व हिंदू परिषद और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धर्मांतरण के खिलाफ नारेबाजी की और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मुजगहन पुलिस ने गांव वालों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू करती है।
Tagsरायपुर धर्मांतरणजूलुम गांव प्रार्थना सभाबजरंग दल शिकायतपुलिस कार्रवाईधर्म परिवर्तन मामलाविश्व हिंदू परिषदछत्तीसगढ़ धर्मांतरणवीरेंद्र साहू प्रकरणप्रार्थना सभा विवादधर्मांतरण कानूनRaipur conversion caseJulum village prayer meetingBajrang Dal complaintpolice actionreligious conversion issueVHP protestChhattisgarh conversion newsVeerendra Sahu caseprayer meeting controversyanti-conversion lawछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





