छत्तीसगढ़
सांसद बृजमोहन ने साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल से भेंट कर दी बधाई एवं शुभकामनाएं
Shantanu Roy
23 March 2025 8:50 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। रायपुर सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने रविवार को छत्तीसगढ़ के प्रख्यात साहित्यकार एवं ज्ञानपीठ पुरस्कार के लिए नामित विनोद कुमार शुक्ल से उनके शैलेन्द्र नगर स्थित निवास में भेंट कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने विनोद जी को शाल तथा श्रीफल भेंटकर उन्हें सम्मानित भी किया। साहित्य में विनोद कुमार शुक्ल की अमूल्य योगदान की चर्चा करते हुए उन्होंने विनोद कुमार शुक्ल से कहा कि मुझे कई बार आपकी कविताएं सुनने का अवसर प्राप्त हुआ है। साथ ही श्री बृजमोहन अग्रवाल ने विनोद कुमार शुक्ल से कहा कि आपके इस सम्मान से संपूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य गौरवान्वित महसूस कर रहा है। आपको अब तक देश तथा विश्व के सर्वोच्च सम्मान से विभूषित किया गया हैं।
जो हम सबके लिए गौरव की बात है। बृजमोहन अग्रवाल ने विनोद कुमार शुक्ल से भेंट के दौरान कहा कि नरेश सक्सेना जी आप पर जो केंद्रित फिल्म बना रहे हैं जिसका उन्हें बेसब्री से इंतजार है। विदित हो कि नरेश सक्सेना जी द्वारा निर्मित विनोद कुमार शुक्ल पर केंदित डॉक्यूमेंट्री फिल्म की शूटिंग करने जब नरेश सक्सेना जी रायपुर आए थे उस समय बृजमोहन अग्रवाल जी ने अपना भरपूर सहयोग उन्हें प्रदान किया था। इस भेंट के दौरान बृजमोहन अग्रवाल ने श्री शुक्ल जी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की और आशा व्यक्त की कि वे आगे भी साहित्य जगत को अपने सृजन से समृद्ध करते रहेंगे तथा इसी तरह छत्तीसगढ़ राज्य को गौरवान्वित करते रहेंगे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





