छत्तीसगढ़

रायपुर ब्रेकिंग : गेट परीक्षा में नकल करने वाले गिरफ्तार

Nilmani Pal
15 Feb 2026 2:36 PM IST
रायपुर ब्रेकिंग : गेट परीक्षा में नकल करने वाले गिरफ्तार
x

रायपुर। राजधानी के डीडी नगर थाना क्षेत्र में आयोजित GATE परीक्षा के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुन्नाभाई गैंग के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी हरियाणा के निवासी बताए जा रहे हैं और वे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की मदद से परीक्षा में नकल करने की कोशिश कर रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, फरवरी 2026 में आयोजित हो रही GATE परीक्षा 7, 8, 14 और 15 फरवरी को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में दो शिफ्ट में आयोजित की जा रही है। परीक्षा का समय सुबह 9:30 से 12:30 बजे तथा दोपहर 2:30 से 5:30 बजे तक निर्धारित है।

सूत्रों के अनुसार, डीडी नगर क्षेत्र के एक परीक्षा केंद्र में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर पुलिस और परीक्षा प्रबंधन टीम ने संयुक्त जांच की। जांच के दौरान आरोपियों के पास से विशेष इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद किए गए, जिनकी मदद से वे बाहर बैठे सॉल्वर से संपर्क में थे। प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी संगठित तरीके से परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थियों को बैठाने और डिवाइस के जरिए उत्तर उपलब्ध कराने का काम करते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त कर लिए हैं और उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। डीडी नगर थाना पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस गिरोह का संबंध किसी बड़े नेटवर्क से तो नहीं है और क्या अन्य राज्यों में भी इस तरह की वारदात को अंजाम दिया गया है।

Next Story
null