छत्तीसगढ़

Raipur Breaking: विंग कमांडर विपुल यादव आत्महत्या मामले में पत्नी पर केस दर्ज

Shantanu Roy
17 April 2026 8:11 PM IST
Raipur Breaking: विंग कमांडर विपुल यादव आत्महत्या मामले में पत्नी पर केस दर्ज
x
छग
Raipur. रायपुर। रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित विधायक कॉलोनी में विंग कमांडर विपुल यादव की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उनकी पत्नी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार पत्नी अर्जिता श्रीवास्तव पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के आरोप लगाए गए हैं, जिसके चलते आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। यह घटना 10-11 मार्च 2026 की दरम्यानी रात की बताई जा रही है, जब 39 वर्षीय विंग कमांडर विपुल यादव ने अपने सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद तेलीबांधा थाना में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई थी, जो अब आगे बढ़ते हुए आपराधिक प्रकरण में बदल गई है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना के समय उनकी पत्नी अर्जिता श्रीवास्तव रायपुर में मौजूद नहीं थीं। वह आईटी सेक्टर में कार्यरत हैं और बेंगलुरु में नौकरी करती हैं, जबकि घटना से दो दिन पहले दिल्ली चली गई थीं। विंग कमांडर अपने दो बच्चों के साथ रायपुर स्थित आवास में रह रहे थे। घटना के समय दोनों बच्चे घर के दूसरे कमरे में थे। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते मानसिक तनाव की स्थिति बनी हुई थी। घटना के बाद सुबह घर में काम करने वाली महिला ने सबसे पहले विंग कमांडर को फांसी पर लटका देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई थी कि उन्होंने अपने बेडरूम के पंखे से लटककर आत्महत्या की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने परिवार और अन्य संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों और बयानों के आधार पर पुलिस ने पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। विंग कमांडर विपुल यादव छत्तीसगढ़ में एंटी नक्सल ऑपरेशन से जुड़े कार्यों में पदस्थ थे। वर्ष 2014 में उनकी अर्जिता श्रीवास्तव से लव मैरिज हुई थी। उनकी पत्नी भी पहले एयरफोर्स में कार्यरत थीं और वर्तमान में निजी क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।
Tagsरायपुरतेलीबांधा थानाविंग कमांडर विपुल यादवआत्महत्या मामलापत्नी पर केसअर्जिता श्रीवास्तवविधायक कॉलोनीपुलिस जांचआत्महत्या उकसाने का आरोपमानसिक प्रताड़नाशारीरिक प्रताड़ना10 मार्च घटना11 मार्च रातसरकारी आवाससुसाइड केसमर्ग कायमएंटी नक्सल ऑपरेशनछत्तीसगढ़ पोस्टिंगपरिवार विवाददो बच्चेदिल्लीबेंगलुरु जॉबआईटी सेक्टरलव मैरिज 2014एयरफोर्स पृष्ठभूमिसुसाइड नोट नहींनौकरानी सूचनापुलिस कार्रवाईआपराधिक मामलाRaipurTelibandha police stationWing Commander Vipul Yadavsuicide casecase against wifeArjita SrivastavaMLA Colonypolice investigationallegation of abetment to suicidemental torturephysical tortureMarch 10 incidentMarch 11 nightgovernment residenceinquestanti-Naxal operationChhattisgarh postingfamily disputetwo childrenDelhiBengaluru jobIT sectorlove marriage 2014Air Force backgroundno suicide notemaid informationpolice actioncriminal caseछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story