छत्तीसगढ़

Raipur Breaking: सूने मकान में चोरी का खुलासा, 24 घंटे में चोर गिरफ्तार

Shantanu Roy
14 April 2026 8:11 PM IST
Raipur Breaking: सूने मकान में चोरी का खुलासा, 24 घंटे में चोर गिरफ्तार
x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में सूने मकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी की गई पूरी संपत्ति भी बरामद कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार, 10 अप्रैल 2026 को प्रार्थी अजय ठाकुर अपने काम पर गए हुए थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य मोहल्ले में आयोजित एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इस दौरान घर पूरी तरह से सूना था, जिसका फायदा उठाकर अज्ञात चोर ने घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

चोर ने घर से 2 सोने की अंगूठियां, 2 सोने की मोती माला, कान के सोने के टॉप्स, सोने का मंगलसूत्र, गणपति जी का सोने का लॉकेट सहित कई आभूषण चोरी कर लिए। इसके अलावा चांदी की कटोरी, चम्मच, करधन, बिछिया, कंगन, चांदी के सिक्के और करीब 30 हजार रुपये नकद भी लेकर फरार हो गया। चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत लगभग 4 लाख 5 हजार रुपये बताई गई है। घटना की सूचना मिलने पर थाना तेलीबांधा में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 174/26 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की जांच तेज कर दी।

पुलिस टीम ने प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ की और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। साथ ही मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर संदेही आरोपी आकिब कुरैशी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई पूरी संपत्ति बरामद कर ली। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकिब कुरैशी (33 वर्ष), निवासी काशीराम नगर, मस्जिद के पास, तेलीबांधा थाना, जिला रायपुर के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि त्वरित कार्रवाई और टीम वर्क के चलते मामले का खुलासा संभव हो पाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है और नियमित पेट्रोलिंग भी बढ़ाई गई है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि घर खाली छोड़ते समय सुरक्षा के उचित इंतजाम करें और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
Tagsरायपुरतेलीबांधा थानाचोरी का खुलासाआकिब कुरैशीसूना मकान चोरी4 लाख की चोरीपुलिस कार्रवाईसीसीटीवी फुटेजछत्तीसगढ़ अपराधत्वरित गिरफ्तारीRaipurTelibandha police stationtheft revealedAqib Qureshitheft in a vacant housetheft of Rs 4 lakhpolice actionCCTV footageChhattisgarh crimequick arrestछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story