छत्तीसगढ़

Raipur Breaking: निगरानी बदमाश मुकेश बनिया पर दूसरे बदमाश ने तानी पिस्टल

Shantanu Roy
23 March 2025 12:13 AM IST
Raipur Breaking: निगरानी बदमाश मुकेश बनिया पर दूसरे बदमाश ने तानी पिस्टल
x
रायपुर
Raipur. रायपुर। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में अपराधियों के बीच आपसी विवाद के चलते पिस्टल तानने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, निगरानी बदमाश मुकेश बनिया और एक अन्य अपराधी के बीच बीती रात नशे के कारोबार को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि एक बदमाश ने मुकेश बनिया पर पिस्टल तान दी, जिसके जवाब में मुकेश बनिया ने भी अपनी पिस्टल निकाल ली। सूत्रों के मुताबिक, इस विवाद के दौरान मुकेश बनिया के गुर्गों ने दूसरे बदमाश के साथ मारपीट भी की। घटना बीती रात की बताई जा रही है।


लेकिन कोतवाली थाना पुलिस को इसकी जानकारी 24 घंटे बाद मिली। इसके बावजूद पुलिस ने अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में नशे के अवैध कारोबार को लेकर कई बार विवाद हो चुका है, लेकिन पुलिस इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही। वहीं, जब मीडिया ने इस घटना को लेकर कोतवाली थाना पुलिस से संपर्क किया तो उन्होंने आधिकारिक जानकारी देने से इनकार कर दिया। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है, और वे पुलिस से जल्द से जल्द इस मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।
Next Story