छत्तीसगढ़
Raipur Breaking: होटल में नाश्ता करने की बात पर युवक से मारपीट, FIR दर्ज
Shantanu Roy
13 July 2025 7:03 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। जिला रायपुर के आरंग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसकोल में नाश्ते को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गांव की रहने वाली एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि होटल संचालक और उसके परिवार के लोगों ने उसके बेटे से विवाद के बाद उसके साथ भी मारपीट की और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह कक्षा 8वीं तक शिक्षित है और कृषि कार्य करती है। 12 जुलाई 2025 की शाम करीब 7:30 बजे उनका बड़ा बेटा गुलशन बंजारे गांव में ही स्थित गोपी यादव के होटल में नाश्ता करने गया था। कुछ समय बाद होटल से विवाद और मारपीट की आवाजें आईं, तो महिला घर से बाहर निकली। बाहर जाकर देखा कि गोपी यादव, उसके बेटे गोकुल यादव और पप्पू यादव मिलकर उसके बेटे गुलशन से झगड़ा कर रहे थे।
पूछने पर बेटे ने बताया कि उसने सिर्फ यह कहा था कि भजिया ठंडी है, जिस पर होटल संचालक और उसके बेटों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब महिला ने विरोध किया और पूछा कि उसके बेटे को गाली क्यों दी जा रही है, तो आरोप है कि तीनों आरोपियों ने उसे भी मां-बहन की गंदी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देने लगे। इस दौरान गोकुल यादव ने अपने हाथ में पहना कड़ा निकालकर महिला पर हमला कर दिया, जबकि गोपी यादव और पप्पू यादव ने थप्पड़ और हाथों से मारपीट की। मारपीट में महिला को बाएं हाथ, गले और सिर में चोटें आई हैं। घटना को भागवत बंजारे और ईश्वरी नौरंगे ने देखा और बीच-बचाव कर महिला को बचाया। पीड़िता ने आरंग थाने में पूरे मामले की लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Tagsआरंग मारपीट मामलापरसकोल गांव विवादगुलशन बंजारे हमलागोपी यादव होटल झगड़ामहिला से मारपीट रायपुरनाश्ते पर विवादछत्तीसगढ़ महिला हिंसा केसआरंग थाना शिकायतरायपुर ग्राम समाचारArang assault caseParskol village disputeGulshan Banjare attackGopi Yadav hotel quarrelwoman beaten up Raipurdispute over breakfastChhattisgarh women violence caseArang police station complaintRaipur village newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





