छत्तीसगढ़
Raipur Breaking: देवेंद्र नगर में सट्टा लिखने वाले 2 सट्टेबाज गिरफ्तार
Shantanu Roy
11 April 2025 12:04 AM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने त्रिमूर्ति नगर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस टीम ने क्षेत्र में रेड कार्यवाही करते हुए अंकों में दांव लगाकर पर्चियों के माध्यम से सट्टा खेला रहे दो सटोरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम कमल सूर्यवंशी (पिता हरीचन्द्र सूर्यवंशी, उम्र 55 वर्ष, निवासी राम नगर, थाना गुढ़ियारी, रायपुर) और मोह. मोहसीन (पिता मोह. सलीम, उम्र 25 वर्ष, निवासी इन्द्र आवास कॉलोनी, मकान नंबर एफ-आई, थाना देवेन्द्र नगर, रायपुर) हैं।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से ₹2200 नगद, सट्टा-पट्टी, तथा डॉट पेन बरामद किया है। आरोपियों के विरुद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 70/25 धारा 112, 3(5) बी.एन.एस. एवं छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सट्टे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने का प्रयास किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम की सक्रियता की सराहना की है और ऐसे ही अभियान को आगे भी जारी रखने के निर्देश दिए हैं।
गिरफ्तार आरोपी
01. कमल सूर्यवंशी पिता हरीचन्द्र सूर्यवंशी उम्र 55 वर्ष निवासी राम नगर थाना गुढियारी रायपुर।
02. मोह. मोहसीन पिता मोह. सलीम उम्र 25 वर्ष निवासी इन्द्र आवास कालोनी मकान नंबर एफ आई थाना देवेन्द्र नगर रायपुर।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





