छत्तीसगढ़

रायपुर ब्रेकिंग: तेज रफ्तार कार ने स्कूटी और बाइक सवार को मारी टक्कर, 1 की मौत

jantaserishta.com
28 Nov 2021 7:59 AM IST
रायपुर ब्रेकिंग: तेज रफ्तार कार ने स्कूटी और बाइक सवार को मारी टक्कर, 1 की मौत
x
पढ़े पूरी खबर

रायपुर। राजधानी में एक तेज रफ्तार कार ने एक और जान ले ली। तेलीबांधा थाना इलाके में एक कार ने 2 स्कूटी और 1 बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 4 घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार हादसा बीती देर रात की है। हादसे के बाद पुलिस ने कार चालक सोनिक बग्गा को ​गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम से लौट रही युवतियों की दो स्कूटी और एक बाइक चालक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी में ले लिया।
कार की चपेट में आने से एक युवती की मौके पर मौत हो गई। जबकि 4 अन्य घायल हो गए। देर रात चारों को शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर बनी हुई है। तेलीबांधा पुलिस आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story