छत्तीसगढ़

रायपुर : गर्ल्स-ग्रुप के साथ हाथापाई करने वाले लड़के गिरफ्तार, एसएसपी का बयान

Nil dhankar
7 Jun 2025 12:06 PM IST
रायपुर : गर्ल्स-ग्रुप के साथ हाथापाई करने वाले लड़के गिरफ्तार, एसएसपी का बयान
x

रायपुर। गर्ल्स-ग्रुप के साथ हाथापाई करने वाले लड़के गिरफ्तार कर लिए गए है, एसएसपी ने बताया, "बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात करीब एक बजे घाट के पास कुछ लड़कियां अपना जन्मदिन मना रही थीं। वे लाउडस्पीकर पर नाच रही थीं और गाने बजा रही थीं।

शोर सुनकर आसपास के लोगों ने विरोध किया। इस पर आसपास के कुछ लड़के मौके पर आ गए और उन्हें रोकने लगे। इस पर विवाद हो गया और दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने महिला शिकायतकर्ताओं द्वारा बताए गए बयानों के आधार पर विस्तृत जानकारी जुटाई और रिपोर्ट दर्ज की। इसमें शामिल लड़कों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। कुछ लड़कों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य के पते की जांच की जा रही है।"

बता दें कि इस मारपीट के बाद 5 लड़कियां घायल हुई हैं। लड़कियों की पीठ, कोहनी, आंख, नाक और कान में चोटें आई हैं।


Next Story
null