छत्तीसगढ़

बीजेपी पार्षद ने SIR कार्य में डाला बाधा, महिला अधिकारी का आरोप

Nilmani Pal
17 Nov 2025 8:24 AM IST
बीजेपी पार्षद ने SIR कार्य में डाला बाधा, महिला अधिकारी का आरोप
x

रायपुर। राजधानी में एसआईआर सर्वे के दौरान महिला बीएलओ अधिकारी ने महंत लक्ष्मी नारायण दास वार्ड क्रमांक 42 के भाजपा पार्षद पर धमकी देने का आरोप लगाया है। रायपुर के पुरानी बस्ती के मतदाता विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत हुई इस घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें बीएलओ अधिकारी अपने अधिकारी से फोन पर रोते हुए शिकायत कर रही हैं।

वीडियो में महिला बीएलओ अधिकारी यह कहती हुई सुनाई दे रही है कि भाजपा पार्षद ने उनसे सवाल किया, "आप कांग्रेस के बीएलए के साथ क्यों घूम रही हैं, भाजपा बीएलए के साथ क्यों नहीं?" इसके बाद पार्षद ने उन्हें धमकी दी और कहा कि वह विधायक से इसकी शिकायत करेंगे।

महिला अधिकारी ने आरोप लगाया कि पार्षद ने मुझे फोन करके कहा, "तुम्हें तमीज नहीं है, मैं तुम्हारे खिलाफ रिपोर्ट करूंगा।"इस मामले में भाजपा पार्षद अंबर अग्रवाल ने महिला बीएलओ अधिकारी की ओर से लगाए गए धमकी और बदतमीजी के आरोपों को गलत बताया है। वहीं कांग्रेस ने इस घटना में FIR दर्ज करने की मांग की है।


Next Story
null